-
धान सचिव शुभ शर्मा की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक
-
सिंचाई ढांचे की प्रगति और भविष्य की रणनीति पर गहन विचार-विमर्श
भुवनेश्वर। जल संसाधन विभाग के सम्मेलन कक्ष में ओडिशा लिफ्ट इरिगेशन कॉरपोरेशन (ओएलआईसी) की कार्यप्रणाली की समीक्षा को लेकर एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जल संसाधन विभाग की प्रधान सचिव शुभ शर्मा ने की। बैठक में लिफ्ट सिंचाई अवसंरचना की प्रगति, संचालन और राज्य के लिए भावी रणनीतिक योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में ओएलआईसी के प्रबंध निदेशक विचित्र कुमार सामल, अतिरिक्त सचिव लीना कुमारी तथा विभिन्न जिलों के ओएलआईसी अधिकारियों ने हिस्सा लिया और जमीनी स्तर के महत्वपूर्ण अपडेट व परियोजना रिपोर्ट प्रस्तुत किए।
रबी और खरीफ दोनों मौसम में पर्याप्त सिंचाई सुनिश्चित करने पर जोर
चर्चा का मुख्य फोकस यह रहा कि रबी और खरीफ दोनों मौसम में किसानों को पर्याप्त सिंचाई उपलब्ध हो सके। इसके लिए लिफ्ट इरिगेशन परियोजनाओं को पूरा संचालनक्षम रखने पर जोर दिया गया।
बैठक में निष्क्रिय पड़े कम्युनिटी लिफ्ट इरिगेशन प्रोजेक्ट (सीएलआईपी), पारंपरिक और सोलर दोनों प्रकार के डीप बोरवेल तथा विभिन्न जिलों में स्थित शैलो ट्यूबवेल को पुनर्स्थापित करने की विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत की गई।
बजट उपयोग और डिजिटल मॉनिटरिंग पर रहेगा फोकस
2026-27 वित्तीय वर्ष के बजट का समय पर और प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने के लिए मासिक व्यय योजना तैयार करने पर बल दिया गया। वहीं, विभाग ने सभी सिंचाई परियोजनाओं के लिए एक मजबूत ऑनलाइन डेटाबेस विकसित करने का भी निर्णय लिया, जिससे रीयल-टाइम मॉनिटरिंग और बेहतर प्रबंधन संभव हो सके।
इस समीक्षा बैठक को सिंचाई प्रणाली को और अधिक कुशल एवं व्यापक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
