-
डेंजर नाटक से करेंगे धमाकेदार शुरुआत
-
रानी पंडा के जात्रा नाट्य मंडल की प्रस्तुति में बॉलीवुड स्टार का नया सफर
-
जात्रा मंच पर बढ़ेगी आकर्षण और रोचकता
भुवनेश्वर। महाभारत में दुर्योधन की यादगार भूमिका निभाने वाले बॉलीवुड अभिनेता पुनीत इस्सर अब ओडिशा की लोकप्रिय जात्रा दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। वह रानी पंडा के जात्रा नाट्य मंडप की नई प्रस्तुति ‘डेंजर’ में अभिनय करेंगे। रानी पंडा ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि इस्सर का आगमन ओड़िया जात्रा को एक नया आयाम देगा, जहां सिनेमा का तीखापन और मंचीय परंपरा का समन्वय दिखाई देगा।
बॉलीवुड और ओलिवुड दोनों में अपनी दमदार पहचान बना चुके पुनीत इस्सर अब लाइव मंच के माध्यम से जमीनी दर्शकों से जुड़ने की तैयारी में हैं। उनके जुड़ने से न केवल भीड़ बढ़ने की उम्मीद है, बल्कि ओडिशा की जात्रा कला को भी नई कलात्मक ऊंचाई मिलने की संभावना है।
रानी पंडा ने इस सहयोग पर उत्साह जताते हुए कहा कि यह जात्रा उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने बताया कि इस्सर का अनुभव और उनका प्रभावशाली व्यक्तित्व ‘डेंजर’ नाटक को एक नई धार और गहराई प्रदान करेगा, जिसमें साहस और मानवीय भावनाओं की कहानी को मजबूत तरीके से प्रस्तुत किया जाएगा।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
