भुवनेश्वर – राज्य में छह माह में छह सौ नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म हुआ है। विधानसभा में राज्य के गृह राज्य मंत्री कैप्टन दिव्यशंकर मिश्र ने विधायक सौम्य रंजन पटनायक द्वारा पूछे गये सवाल के उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष के पहले छह माह में 604 नाबालिग लड़कियां दुष्कर्म का शिकार हुईं हैं। उन्होंने बताया कि पिछले साल राज्य में दुष्कर्म का शिकार होने वाली नाबालिग लड़कियों की संख्या 1430 थी। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले साल राज्य में दुष्कर्म के संबंध में दर्ज किये गये मामलों की संख्या 2502 थी। श्री मिश्र ने बताया कि पिछले साल इसमें से 1073 दुष्कर्म के मामलों का न्यायालय में फैसला आया। इसमें से 197 मामलों में दोषी को सजा हुई है, जबकि 876 मामलों में आरोपियों को सजा नहीं हुई। 2018 में दुष्कर्म मामलों में कनविक्शन रेट 18.35 रहा।
Check Also
पहलगाम हमला आतंकवाद की भयावहता का दर्दनाक उदाहरण – धर्मेन्द्र प्रधान
आक्रमण की बरसी पर उन्होंने इसमें बलिदान दिये लोगों को …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
