Home / Odisha / श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर के लिए अभी कोई धन संग्रह नहीं : विहिप

श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर के लिए अभी कोई धन संग्रह नहीं : विहिप

नई दिल्ली –  विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने आज साफ किया है कि श्री राम जन्मभूमि पर मन्दिर निर्माण हेतु किसी प्रकार का धन संग्रह नहीं किया जा रहा है। विहिप के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री श्री मिलिंद परांडे ने आज एक बयान जारी कर स्पष्ट किया कि विश्व हिंदू परिषद या श्रीराम जन्मभूमि न्यास के द्वारा 1989 के बाद से आज तक श्रीराम जन्मभूमि के लिए सार्वजनिक रूप से ना तो कोई धन संग्रह किया है और ना ही इस हेतु अभी तक कोई आह्वान किया है। श्री परांडे ने यह भी स्पष्ट किया कि विश्व हिंदू परिषद व श्रीराम जन्मभूमि न्याय (दोनों) आज भी श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर निर्माण हेतु कोई धन संग्रह नहीं कर रहे हैं.

Share this news

About desk

Check Also

पहलगाम हमला आतंकवाद की भयावहता का दर्दनाक उदाहरण – धर्मेन्द्र प्रधान

          आक्रमण की बरसी पर उन्होंने इसमें बलिदान दिये लोगों को …