Home / National / ओडिशा में विधान परिषद के गठन की मांग करेगी बीजद – पिनाकी मिश्र

ओडिशा में विधान परिषद के गठन की मांग करेगी बीजद – पिनाकी मिश्र

भुवनेश्वर – सोमवार से शुरू हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र में बीजू जनता दल ओडिशा में विधान परिषद गठन करने का मुद्दा उठायेगी । इसके अलावा राज्य के हितों से साथ जुडे़ हुए  समस्त मुद्दों को बीजद सांसद इस सत्र में उठायेंगे । बीजद सांसद पिनाकी मिश्र ने नई दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी । संसद के सत्र से पूर्व केन्द्रीय संसदीय मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी द्वारा एक सर्वदलीय बैठक बुलायी गयी थी । इस बैठक में पिनाकी मिश्र ने बीजद का प्रतिनिधित्व किया । इस बैठक के बाद पत्रकारों के साथ बातचीत में श्री मिश्र ने कहा कि  ओडिशा में पर्यटन व विमान सेवा का मुद्दा भी संसद में उठाया जाएगा । इसी तरह पोलावरम, सीबीएसई के स्कूल फीस में बढ़ोत्तरी के मुद्दों को भी बीजद सांसद उठायेंगे । उन्होंने कहा कि भुवनेश्वर से दुबई के सीधे विमान सेवा, आवास योजना में केन्द्र सरकार द्वारा ओडिशा को दी जाने वाली बकाया सहायता राशि के देने में देरी का मुद्दा भी उठेगा।

Share this news

About desk

Check Also

पहलगाम हमला आतंकवाद की भयावहता का दर्दनाक उदाहरण – धर्मेन्द्र प्रधान

          आक्रमण की बरसी पर उन्होंने इसमें बलिदान दिये लोगों को …