भुवनेश्वर. उत्तर अंडमान सागर में कम दबाव का क्षेत्र बनने की सम्भावना है। अगले 12 घंटे में सक्रिय होकर वेलमार्क लो प्रेसर का रूप लेगा। यह उत्तर अंडमान सागर में बनेगा और उत्तर-पश्चिम दिशा की तरफ गति करेगा। इसके बाद 4 से 5 दिन में दक्षिण ओड़िशा के तट एवं आन्ध्र प्रदेश के काकीनातार में स्थल भाग छूने की सम्भावना है।यदि उस समय मौसम की स्थिति अनुकुल रहता है तो कम दबाव का क्षेत्र चक्रवात में तब्दील हो जाएगा। इसके प्रभाव से 12 अक्टूबर से प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश होने की सम्भावना है।
खासकर दक्षिण ओड़िशा के गंजाम, गजपति, रायगड़ा, कोरापुट, मालकानगिरी एवं नवरंगपुर जिले में बारिश होगी। बारिश के समय तेज हवा भी चलेगी। इस दौरान हवा की गति 100 से 120 किमी. प्रति घंटे हो सकती है। हालांकि चक्रवात के बारे में 13 या फिर 14 अक्टूबर को स्थिति स्पष्ट होगी। वहीं दुसरी तरफ राज्य में बिजली की गड़गड़ाहट के साथ बारिश का दौर जारी है। आगामी 24 घंटे तक के लिए राज्य के 11 जिलों में पीली चेतावनी जारी की गई है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
