Home / Odisha / भुवनेश्वर में राजेंद्र विहार अपार्टमेंट में कोरोना के कई मामले, संबंधिक क्षेत्र कान्टेंमेंट जोन घोषित

भुवनेश्वर में राजेंद्र विहार अपार्टमेंट में कोरोना के कई मामले, संबंधिक क्षेत्र कान्टेंमेंट जोन घोषित

भुवनेश्वर. भुवनेश्वर नगर निगम के वार्ड नंबर 52 के तहत फारेस्ट पार्क स्थित एक अपार्टमेंट के 10 फ्लैटों में कई कोरोना के पाजिटिव के मामले पाये जाने के बाद प्रभावित क्षेत्र को कान्टेंमेंट जोन घोषित किया गया है.
भुवनेश्वर नगर निगम (बीएमसी) ने बताया कि फारेस्ट पार्क, वार्ड नंबर 52 में राजेंद्र विहार अपार्टमेंट में फ्लैट नंबर ए-502, ए-507, ए-512, बी-013, बी-017, बी-018, बी-220, बी-222, बी-144 और बी-319 में कोरोना पाजिटिव के कई मामलों का पता चला है.
कोविद-19 के प्रसार को रोकने के लिए बीएमसी ने मंगलवार को प्रभावित क्षेत्र को कान्टेंमेंट जोन घोषित किया और जनता को नियंत्रण क्षेत्र में प्रवेश करने और बाहर जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है.

Share this news

About desk

Check Also

पहलगाम हमला आतंकवाद की भयावहता का दर्दनाक उदाहरण – धर्मेन्द्र प्रधान

          आक्रमण की बरसी पर उन्होंने इसमें बलिदान दिये लोगों को …