Home / National / महिलाओं के विकास के लिए कार्य कर रही है  राज्य सरकार – अरुण घोष

महिलाओं के विकास के लिए कार्य कर रही है  राज्य सरकार – अरुण घोष

सिलीगुड़ी – पश्चिम बंगाल में महिलाओं के सशक्तिकरण और विकास के लिए राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार ने महिलाओं के विकास के लिए कई योजनाओं को शुरू किया है। इससे महिलाएं स्वनिर्भर की दिशा में अग्रसर हो रही हैं। यह जानकारी यहां एक बैठक के दौरान तृणमूल के नेता अरुण घोष ने दी। नक्सलबाड़ी प्रखंड के बूथ संख्या 25/80 के सातभैया गांव की महिलाओं को तृणमूल कांग्रेस नेता सह नक्सलबाड़ी प्रधान अरुन घोष ने राज्य सरकार द्वारा किये गए विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी। प्रधान अरुन घोष ने कहा कि राज्य सरकार ने लोगों के लिए बहुत से जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू किया है। हर क्षेत्र में विकास किया गया है। राज्य सरकार द्वारा महिलाओ के विकास के लिए कई योजनाओं को लागू किया है, जिससे कि महिलाएं भी आत्मनिर्भर बनेंगी। इस दौरान पंचायत उपप्रधान रति लाल उरांव, वीरेन सरकार के साथ अन्य मौजूद थे।

Share this news

About desk

Check Also

भाजपा ने पवन खेड़ा पर दो मतदाता पहचान पत्र रखने का लगाया आरोप

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *