Home / Odisha / ट्यूशन शिक्षक ने नाबालिग छात्रा का गला काटा

ट्यूशन शिक्षक ने नाबालिग छात्रा का गला काटा

बालेश्वर- बालेश्वर जिले  के भोगराई प्रखंड के देहुदडा गांव में एक नाबालिग छात्रा का उसके ट्य़ूशन पढ़ाने वाले व्यक्ति ने गला काट दिया है। लड़की को पहले जलेश्वर मेडिकल में भर्ती कराया गया, लेकिन वहां उनकी स्थिति खराब होने के कारण उसे बालेश्वर जिला मुख्यालय अस्पताल में रेफर किया गया है। आरोपित शिक्षक फरार हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक निजी स्कूल में शिक्षक विश्वजीत नाथ नामक युवक गांव के कुछ लड़के–लड़कियों को ट्यूशन पढ़ाता था। गुरुवार शाम को वह ट्यूशन पढ़ाते समय एक लड़की के गले के धारदार हथियार से काटने का प्रयास किया। इसके कारण के बारे में पता नहीं चल पाया है। लड़की के परिवार के लोगों ने इस संबंध में थाने में शिकायत दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने शिक्षक के बाइक को बरामद कर लिया है, लेकिन शिक्षक फरार हो गया है।

Share this news

About desk

Check Also

पहलगाम हमला आतंकवाद की भयावहता का दर्दनाक उदाहरण – धर्मेन्द्र प्रधान

          आक्रमण की बरसी पर उन्होंने इसमें बलिदान दिये लोगों को …