Home / Odisha / खेतराजपुर डाकघर में चोरी, आरोपी गिरफ्तार

खेतराजपुर डाकघर में चोरी, आरोपी गिरफ्तार

संबलपुर। खेतराजपुर डाकघर में चोरी का मामला प्रकाश में आया है। पोस्ट मास्टर सीताराम पटेल की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए खेतराजपुर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम नदीम राय बताया गया है। आरोपी के पास से चोरी की सामग्री भी बरामद किया गया है। खेतराजपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध कायम किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

मारपीट के आरोप में एक गिरफ्तार

धनुपाली पुलिस ने मारपीट के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम मोहम्मद गुडू बताया गया है। आरोपी साखीपाड़ा का रहनेवाला है। धनुपाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध कायम किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

विश्वनाथ प्रसाद तिवारी गंगाधर सम्मान से नवाजे जाएंगे

देश के जानेमाने साहित्यकार विश्वनाथ प्रसाद तिवारी को गंगाधर राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया जाएगा। संबलपुर विश्वविद्यालय प्रबंधन की ओर से यह जानकारी दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार आगामी जनवरी में होने जा रहे विश्वविद्यालय के 53 वें दीक्षांत समारोह में श्री तिवारी को यह सम्मान प्रदान किया जाएगा।

Share this news

About desk

Check Also

पहलगाम हमला आतंकवाद की भयावहता का दर्दनाक उदाहरण – धर्मेन्द्र प्रधान

          आक्रमण की बरसी पर उन्होंने इसमें बलिदान दिये लोगों को …