Home / Odisha / खेतराजपुर डाकघर में चोरी, आरोपी गिरफ्तार

खेतराजपुर डाकघर में चोरी, आरोपी गिरफ्तार

संबलपुर। खेतराजपुर डाकघर में चोरी का मामला प्रकाश में आया है। पोस्ट मास्टर सीताराम पटेल की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए खेतराजपुर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम नदीम राय बताया गया है। आरोपी के पास से चोरी की सामग्री भी बरामद किया गया है। खेतराजपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध कायम किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

मारपीट के आरोप में एक गिरफ्तार

धनुपाली पुलिस ने मारपीट के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम मोहम्मद गुडू बताया गया है। आरोपी साखीपाड़ा का रहनेवाला है। धनुपाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध कायम किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

विश्वनाथ प्रसाद तिवारी गंगाधर सम्मान से नवाजे जाएंगे

देश के जानेमाने साहित्यकार विश्वनाथ प्रसाद तिवारी को गंगाधर राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया जाएगा। संबलपुर विश्वविद्यालय प्रबंधन की ओर से यह जानकारी दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार आगामी जनवरी में होने जा रहे विश्वविद्यालय के 53 वें दीक्षांत समारोह में श्री तिवारी को यह सम्मान प्रदान किया जाएगा।

Share this news

About desk

Check Also

भारत का सबसे पुराना जलपोत प्रहरी है फॉल्स प्वाइंट लाइटहाउस

 केंद्रापड़ा जिले में स्थित यह ऐतिहासिक स्थल कभी था समुद्री व्यापार का मुख्य केंद्र ओडिशा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *