Home / Odisha / संबलपुर-चोरी के आरोप में एक गिरफ्तार

संबलपुर-चोरी के आरोप में एक गिरफ्तार

संबलपुर। धनुपाली पुलिस ने चोरी के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम महादेव माझी बताया गया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की सामग्री बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या किया

संबलपुर। हीराकुद के मोहम्मदपुर गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मृतक का नाम राजन पौढ़ बताया गया है तथा वह नरोत्तम पौढ़ का पुत्र था। हीराकुद पुलिस ने इस सिलसिले में प्रकरण दर्ज किया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। खबर लिखे जानेतक मामले पर छाया धूंध छंट नहीं पाया था।

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

संबलपुर। जमनकिरा थाना अंतर्गत चीनीमहूल पेट्रोल पंप के पास हुए सडक़ हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान दुर्योधन देशभाया के तौरपर किया गया है तथा वह कुलुंडी पंचायत के बंधबाहाल गांव का रहनेवाला था। जमनकिरा पुलिस ने इस सिलसिले में प्रकरण दर्ज किया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

झारसुुगुड़ा में संबलपुरी सम्मेलन आज

संबलपुर। झारसुगुड़ा शहर के मंगलबाजार स्थित जिला प्रेक्षालय में शनिवार को संबलपुरी सम्मेलन का आयोजन होगा। पश्चिमांचल एकता मंच की ओर से होनेवाले इस सम्मेलन में संबलपुरी भाषा, साहित्य, संस्कृति, पंरपरा, बांधकला, नाटक, नृत्य एवं गीत के प्रचार-प्रसार पर विस्तारित चर्चा की जाएगी। मंच की ओर से बुलाए गए प्रेस कांफे्रंस में यह जानकारी दी गई है। कांफे्रंस में मंच के संयोजक भवानीशंकर भोई, मानस रंजन बख्शी एवं समीर रंजन बाबू प्रमुख तौरपर उपस्थित थे।

Share this news

About desk

Check Also

पहलगाम हमला आतंकवाद की भयावहता का दर्दनाक उदाहरण – धर्मेन्द्र प्रधान

          आक्रमण की बरसी पर उन्होंने इसमें बलिदान दिये लोगों को …