
भुवनेश्वर- पारला के महाराज गोपीनाथ गजपति नारायण के देहांत के बाद राज परिवार की रीति-नीति के अनुसार उनकी कन्या कल्याणी गजपति का राज्याभिषेक कराया गया। उनके राज पुरोहित ने कल्याणी गजपति का राज्याभिषेक किया। वह पारला के इतिहास में राज सिंहासन में बैठने वाली पहली महिला हैं। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को पारला के महाराज गोपीनाथ नारायण गजपति का लंबी बीमारी के बाद भुवनेश्वर में एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था। उसके बाद उनके पार्थिव शरीर को भुवनेश्वर से पारलाखेमुंडी लाया गया तथा वहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। कल्याणी ने उन्हें मुखाग्नि दी थी। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष सूर्य नारायण पात्र, राज्य के संसदीय मामलों के मंत्री विक्रम केशरी आरुख व ब्रह्मपुर से सांसद चंद्रशेखऱ साहु भी उपस्थित थे।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
