-
मंदिरों में उमड़ी लोगों की भीड़
भुवनेश्वर। रामनवमी के अवसर पर भगवान श्री राम का जन्मोत्सव बुधवार को पूरे ओडिशा में धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस शुभ अवसर पर राज्य भर के विभिन्न मंदिरों में हजारों भक्त उमड़े। भगवान राम की पूजा-अर्चना करने के लिए राज्य के गांवों और शहरों में विभिन्न मंदिरों में बड़ी संख्या में भक्त एकत्र हुए। इस अवसर पर भुवनेश्वर के श्री राम मंदिर में भी भक्तों की भारी भीड़ देखी गई। आज पवित्र रामनवमी के अवसर पर पुरी के श्रीमंदिर में विशेष अनुष्ठान किए गये।
इधर, पुरी में विश्व विख्यात कलाकार सुदर्शन पटनायक ने रामनवमी के शुभ अवसर पर पुरी समुद्र तट पर 20 फीट लंबी प्रभु श्री राम की बालुका बनायी है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
