चेन्नई। राज्य के विरुधुनगर में शनिवार को पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट होने से 9 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।
शहर के वेम्बकोट्टई इलाका स्थित पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट के बाद भारी तबाही का मंजर सामने आया है। हादसे में फैक्टरी में काम करने वाले 9 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को शिवकाशी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, विस्फोट इतना जबर्दस्त था कि फैक्टरी परिसर एवं आसपास की इमारतें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मौके पर राहत कार्य शुरू किया जो अभी तक जारी है।
साभार -हिस
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
