Home / Odisha / राज्य में शीत लहर जारी, 14 स्थानों पर पारा 10 डिग्री से नीचे

राज्य में शीत लहर जारी, 14 स्थानों पर पारा 10 डिग्री से नीचे

भुवनेश्वर – राज्य के विभिन्न इलाकों में शीतलहर जारी है। भारी ठंड के कारण लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मंगलवार को राज्य के 14 स्थानों का तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है। अनुगूल में राज्य का सबसे कम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के  अनुसार, सोनपुर में 5.6 डिग्री,  दारिंगीबाड़ी में 6 डिग्री, केन्दुझर में 6.2 डिग्री, फुलबाणी में 6.5 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकार्ड किया गया है। इसी तरह, टिटलागढ़ व झारसुगुड़ा  में 8 डिग्री, तालचेर में 8.6 डिग्री, संबलपुर में 8.6 डिग्री, सुदरगढ़ व कटक में 9- 9 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकार्ड किया गया है। बालेश्वर में 9.4, हिराकुद में 9.6 डिग्री  तथा राजधानी भुवनेश्रर में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री रिकार्ड किया गया है।

Share this news

About desk

Check Also

पहलगाम हमला आतंकवाद की भयावहता का दर्दनाक उदाहरण – धर्मेन्द्र प्रधान

          आक्रमण की बरसी पर उन्होंने इसमें बलिदान दिये लोगों को …