भुवनेश्वर । बीजू जनता दल का सांगठनिक चुनाव पांच चरणों में होगा। यह चुनाव प्रक्रिया 27 दिसंबर से 26 फरवरी तक चलेगा। बीजद के राज्य चुनाव अधिकारी प्रताप केशरी देव ने पार्टी कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पहले चरण का चुनाव 27 दिसंबर से 113 जनवरी 2020 तक चलेगा। इस चरण में ग्राम पंचायतों के अध्यक्ष व कमेटी सदस्यों व शहरी निकायों के वार्ड अध्यक्ष व सदस्यों का चुनाव होगा। इसी तरह दूसरे चरण में 14 जनवरी से 29 जनवरी तक होगा। इस चरण में प्रखंड अध्यक्ष व प्रखंड कमेटी सदस्य, शहरी निकायों के सदस्य व अध्यक्षों का चुनाव होगा। तीसरे चरण का चुनाव 30 जनवरी से 15 फरवरी तक होगा। इस चरण में जिला कमेटी के अध्यक्ष व सदस्य़ों का चुनाव होगा। चौथे चरण का चुनाव 16 फरवरी से 18 तक होगा इसमें राज्य परिषद के सदस्यों का चुनाव होगा। पांचवें चरण का चुनाव 23 फरवरी से प्रारंभ होकर 26 फरवरी तक चलेगा। इस चरण में प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारी कमेटी का चुनाव होगा। उन्होंने बताया कि इन चुनाव के लिए सभी 33 सांगठनिक जिलों के लिए चुनाव अधिकारियों के नामों की घोषणा कर दी गई है।
Check Also
पहलगाम हमला आतंकवाद की भयावहता का दर्दनाक उदाहरण – धर्मेन्द्र प्रधान
आक्रमण की बरसी पर उन्होंने इसमें बलिदान दिये लोगों को …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
