-
पुरी में महाप्रभु श्री जगन्नाथ के किए दर्शन
-
रघुराजपुर इलाके का किया दौरा
भुवनेश्वर। राज्यपाल रघुवर दास ने अंग्रेजी नववर्ष के पहले दिन पुरी में महाप्रभु श्री जगन्नाथ के दर्शन किए तथा जनकल्याण की कामना की। इस दौरान उनका परिवार भी उनके साथ उपस्थित था। राज्यपाल ने ट्विट कर बताया कि आज मैंने में महाप्रभु श्री जगन्नाथ के दर्शन किया तथा जगत के स्वामी से सभी भक्तों के लिए सुख, समृद्धि और आरोग्यता की कामना की है।
इस दौरान आज आज राज्यपाल ने पुरी जिले के रघुराजपुर का दौरा किया। उन्होंने इस गांव में आज हस्तशिल्प निर्मित पट्टचित्र देखी। विरासत हस्तशिल्प ग्राम नाम से प्रसिद्ध यह स्थल अपने सुन्दर पट्टचित्रों के लिए जाना जाता है। अपनी अनोखी शैली के कारण यहां निर्मित उत्पादों की मांग पूरे देश में है। यह गांव तुसार चित्रकला, ताल पत्रों पर चित्रकारी, पत्थर एवं काष्ठ कला, गोबर के खिलौने आदि के लिए भी प्रसिद्ध है।
जमशेदपुर हादसे पर दुःख व्यक्त किया
राज्यपाल रघुवर दास ने जमशेदपुर हादसे पर दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि जमशेदपुर में हुई इस हृदय विदारक घटना से मर्माहत हूं। जगन्नाथ स्वामी दिवंगत आत्मा को शांति और उनके परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करें। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
