
भुवनेश्वर. गत 24 घंटों में कोविद गाइडलाइन के उल्लंघन के मामलों को लेकर पूरे राज्य में 9 मामले दर्ज किये गये है. ओडिशा पुलिस द्वारा ट्वीट कर यह जानकारी दी गई है. इन मामलों में 82 लोगों को गिरफ्तार किया गया है तथा 651 वाहनों को बरामद किया गया है. इसी तरह विभिन्न नियमों के उल्लंघन को लेकर कुल 18,80,650 रुपये की राशि जुर्माना के रुप में वसूल की गई है.
इधर, कटक कमिश्नरेट पुलिस ने गत 24 घंटों में मास्क न पहनने वाले 129 लोगों से जुर्माना वसूला है. कटक के डीसीपी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी. उन्होंने ट्वीट कर बताया कि बीते 24 घंटों में सामाजिक दूरी के नियमों की अवहेलना करने वाले 523 लोगों से भी जुर्माना वसूल किया गया है. इसी तरह मोटर वेहिक्ल एक्ट व ओडिशा शहरी पुलिस कानून के उल्लंघन को लेकर 591 लोगों से भी जुर्माना लिया गया है.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
