Home / Odisha / बालेश्वर के दो थाना क्षेत्रों में 25 तक जारी रहेगा कर्फ्यू

बालेश्वर के दो थाना क्षेत्रों में 25 तक जारी रहेगा कर्फ्यू

  • सुबह 5 से शाम 5 बजे तक मिलेगी कर्फ्यू में ढील

  • मोबाइल पर इंटरनेट सेवाएं बहाल

बालेश्वर। बकरीद के दिन भड़की हिंसा के बाद बालेश्वर में लागू कर्फ्यू दो थाना क्षेत्रों में 25 जून तक जारी रहेगा। बताया गया है कि टाउन थाना क्षेत्र में 25 जून की मध्य रात्रि तक कर्फ्यू जारी रहेगा। हालांकि इसमें सुबह 5 बजे से शाम 5 बजे तक छूट दी जाएगी। ठीक इसी तरह से सहदेवखुंटा थाना क्षेत्र में 25 जून की मध्य रात्रि तक कर्फ्यू जारी रहेगा। हालांकि यहां सुबह 5 बजे से रात 9 बजे तक छूट दी जाएगी।

इस बीच इन दोनों क्षेत्रों में शैक्षणिक संस्थान फिर से खुल गए हैं। सभी प्रकार की इंटरनेट सेवाएं पूरी तरह से बहाल कर दी गई हैं। प्रशासन ने एक बार फिर लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।

बालेश्वर में कर्फ्यू में ढील के दौरान कहीं से भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना की खबर नहीं है। हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं। प्रसाशन का कहना है कि लोगों के सहयोग से शांति व्यवस्था कामय हो रही है।

Share this news

About desk

Check Also

25 को ओडिशा आएंगे प्रधानमंत्री, 28 से राष्ट्रपति का दो दिवसीय दौरा

    कार्यक्रमों की तैयारियों की योजना तेज     खुर्दा जिले में आरबीआई के …