Home / Odisha / परमहंस स्वामी निरंजनानंद सरस्वती ने भुवनेश्वर में स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती की षोड़शी पूजा में दी श्रद्धांजलि

परमहंस स्वामी निरंजनानंद सरस्वती ने भुवनेश्वर में स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती की षोड़शी पूजा में दी श्रद्धांजलि

​भुवनेश्वर,​सत्यानंद योग विद्यालय के निदेशक रहे दिवंगत स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती की षोड़शी पूजा (श्राद्ध अनुष्ठान) आज योग विद्यालय परिसर स्थित उनकी समाधि स्थल पर विधि-विधान के साथ संपन्न हुई। स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का गत ५ अक्टूबर को निधन हो गया था।
​इस अवसर पर बिहार योग विद्यालय, मुंगेर से पधारे परमहंस स्वामी निरंजनानंद सरस्वती, उनके अनेक शिष्यों और ओडिशा के प्रमुख साधु-संतों ने कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
​समाधि स्थल पर पुष्प चढ़ाकर नमन करते हुए परमहंस स्वामी निरंजनानंद सरस्वती ने स्वामी स्वरूपानंद जी के संस्मरण साझा किए। उन्होंने बताया कि स्वामी जी ने अपने जीवन के ५४ वर्ष ओडिशा के संबलपुर, भुवनेश्वर, बरगढ़ और बलांगीर में योग विद्यालयों की स्थापना और योग के प्रचार-प्रसार को समर्पित किए थे।
​श्रद्धांजलि सभा में योग विद्यालय की प्रमुख सुदत्ता पटनायक, पूर्व सांसद तथा विधायक सौम्य रंजन पटनायक, विधायक अनंत नारायण जेना और शहर के कई गणमान्य नागरिकों ने भी पहुंचकर स्वामी जी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की और अपनी श्रद्धांजलि दी।

Share this news

About desk

Check Also

कोटिया मामले में आंध्र प्रदेश के हस्तक्षेप के खिलाफ एकजुट होने की अपील

    कोटिया सिर्फ जमीन नहीं, ओडिशा का गौरव है – कांग्रेस     कांग्रेस …