भुवनेश्वर। संबलपुर के सांसद धर्मेंद्र प्रधान ने भारतीय जनसंघ के 75वें स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रवाद और जनसेवा के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने में संगठन की ऐतिहासिक भूमिका को रेखांकित किया।
धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए भारतीय जनसंघ ने देश में राष्ट्रवाद और जनसेवा के मूल्यों के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि जनसंघ की विचारधारा राष्ट्रसेवा को अपने जीवन का ध्येय मानने वाले असंख्य कार्यकर्ताओं को निरंतर प्रेरित करती रही है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
