भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंहदेव ने आजाद हिंद फौज के स्थापना दिवस पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस तथा आजाद हिंद फौज के वीर सैनिकों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।
मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से नेताजी सुभाष चंद्र बोस और आजाद हिंद फौज के वीर जवानों के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए उनके साहस और बलिदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
वहीं, उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंहदेव ने भी आजाद हिंद फौज के स्थापना दिवस पर उससे जुड़े सभी देशभक्त सेनानियों को नमन किया। उन्होंने मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए समर्पित वीर सेनानियों के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
