भुवनेश्वर – बीजद सांसद अनुभव मोहंती द्वारा एक टेलीविजन पत्रकार को सार्वजनिक रुप से बदसलुकी करने के मामले में किन्नरों का संगठन रविवार को सड़कों पर उतरा । किन्नरों के संगठन ने भुवनेश्वर के मास्टर कैंटिन में विरोध प्रदर्शन करते हुए अभिनेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की । इस आंदोलन का नेतृत्व करते हुए मेनका किन्नर ने कहा कि पत्रकार के साथ बदसलुकी के मामले में सांसद अनुभव ने जिस ढंग से क्षमायाचना की है वह ग्रहणीय नहीं है । क्षमा मांगने की बजाय वह धमका रहे हैं। सांसद अनुभव को चाहिए कि वह सार्वजनिक रुप से क्षमा मांगें ।
Check Also
श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान
7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
