Home / Odisha / कांग्रेस का प्रस्तावित आंदोलन स्थगित

कांग्रेस का प्रस्तावित आंदोलन स्थगित

भुवनेश्वर – आर्थिक मोर्चे पर केन्द्र सरकार की विफलता को लेकर कांग्रेस द्वारा राज्यभर में प्रस्तावित आंदोलन को अयोध्या में निर्णय आने के परिप्रेक्ष्य में स्थगित कर दिया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष निरंजन पटनायक ने यह जानकारी दी । उन्होंने बताया कि आर्थिक मामलों में केन्द्र सरकार की नाकामी के खिलाफ कांग्रेस राज्य व जिले स्तर पर आगामी 10 से 15 नवंबर तक कार्यक्रमों का आयोजन करने वाली थी । लेकिन अयोध्य मामले के निर्णय आने के कारण उसे स्थगित किया गया है । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के  आगामी निर्देश के बाद इन कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा ।

Share this news

About desk

Check Also

24 अक्टूबर तक फिर निम्न दबाव की संभावना

   बंगाल की खाड़ी में फिर बनेगा मौसमी सिस्टम,    अंडमान सागर में 21 अक्टूबर …