भुवनेश्वर – प्रो. व्योमकेश त्रिपाठी को भुवनेश्वर स्थित उत्कल संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलपति नियुक्त किया गया है। वह इस पद पर तीन साल तक रहेंगे। राज्यपाल प्रो गणेशीलाल ने उन्हें यह नियुक्ति दी है। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में श्री त्रिपाठी मध्य प्रदेश के अमरकंटक स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय में इतिहास विभाग में कार्यरत हैं। 15 जून 1964 में जन्मे श्री त्रिपाठी ने संबलपुर विश्वविद्यालय से 1986 में स्नातोकोत्तर व 1994 में पीएचडी की उपाधि हासिल की थी। अपने 27 सालों के अध्यापन के कैरियर में पांच पुस्तकों की रचना की है तथा 13 पुस्तकों का संपादन किया है। उनके अधीन 11 पीएचडी शोधार्थी शोध कर चुके हैं।
Check Also
24 अक्टूबर तक फिर निम्न दबाव की संभावना
बंगाल की खाड़ी में फिर बनेगा मौसमी सिस्टम, अंडमान सागर में 21 अक्टूबर …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
