-
मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए पीली चेतावनी जारी की
-
राज्य में अधिकतम तापमान में होगी 4 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि
लोगों को दोपहर में बचने की सलाह
मौसम विभाग ने आज यहां जारी बुलेटिन में भीषण गर्मी को लेकर लोगों के लिए सलाह भी जारी की है। मौसम विभाग ने कहा है कि सुबह 11 बजे से तीन बजे के बीच घर से निकलते समय धूप से बचें और एहतियातन उपायों को साथ लें। मौसम विभाग ने बताया कि लू के कारण जन स्वास्थ्य को समस्याएं हो सकती हैं। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों के स्वास्थ्य को लेकर विशेष ध्यान देने की जरूरत होगी। ऐसी स्थिति में मौसम विभाग ने लोगों से डीहाईड्रेशन से बचने के लिए धूप में न जाएं और ठंडी जगहों पर रहें। इसके साथ ही मौसम विभाग ने किसानों से गन्ने, मैदा, दाल और सब्जियों सहित अन्य फसलों की सिंचाई की सलाह दी है।
झारसुगुड़ा सबसे अधिक गरम शहर
ओडिशा में आज झारसुगुड़ा और संबलपुर सबसे अधिक गरम रहे। मौसम विभाग के अनुसार, आज दोपहर 2:30 बजे तक झारसुगुड़ा में 40.8 डिग्री सेल्सियस, संबलपुर में 40.6 डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर में 40.4 डिग्री सेल्सियस, हीराकुद 39.2 डिग्री सेल्सियस, चांदबली में 38.4 डिग्री सेल्सियस, बालेश्वर में 37.4, केंदुझर में 37.4 डिग्री सेल्सियस, पुरी में 34.2 डिग्री सेल्सियस, गोपालपुर में 33.8 डिग्री सेल्सियस, पारादीप में 32.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।