भुवनेश्वर। आगामी फरवरी के पहले सप्ताह में भुवनेश्वर हवाई अड्डे के रनवे का रिकार्पेंटिंग का कार्य होगा। यह कार्य 8 से 10 माह तक चलेगा। बीजू पटनायक हवाई अड्डे के निदेशक वीवी राव ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पहले चरण में यह कार्य रात को होगा तथा दूसरे चरण में अंतिम दो–तीन माह यह दिन में होगा। इस कारण पहले रात के 12 बजे से सुबह 6 बजे तक व दूसरे चरण में सुबह 10 से शाम के छह बजे तक विमानों की आवाजाही को बंद किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हवाई अड्डे के रनवे रिकार्पेंटिंग के लिए विभिन्न कंपनियों से चर्चा की गई है। मरम्मत के समय विमानों के आवाजाही को लेकर समय में बदलाव को लेकर चर्चा की गई है। उल्लेखनीय है कि रिकार्पेंटिंग का कार्य गत पहली नवंबर से किया जाना था, लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया था। इस कार्य में कुल 28 करोड़ रुपये की राशि खर्च होने का अनुमान लगाया गया है।
Check Also
चक्रवात अर्णव की तबाही के बाद मुरासु से गंजाम में टेंशन
चक्रवात मुरासु को लेकर प्रशासन ने विशेष सतर्कता बरतनी शुरू नए …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
