पुरी-पुरी जिले के सत्यवादी पुलिस थाना क्षेत्र के सोमेश्वरपुर चौक पर बदमाशों ने एक पेट्रोल पंप पर लूट करने का प्रयास किया तथा इसके मालिक पर गोली चलायी। इस हमले में पेट्रोल पंप मालिक श्रीकांत रथ गंभीर रुप से घायल हो गये हैं तथा उन्हें भुवनेश्वर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाइक पर तीन लोग सवार होकर उनके पेट्रोल पंप से लूट करने का प्रयास किया। पेट्रोल पंप के मालिक ने इसको रोकने का प्रयास किया। इस कारण बदमाशों ने उन पर गोली चला दी। गंभीर स्थिति में श्री रथ को एम्स में भर्ती कराया गया है। इस बारे में सूचना प्राप्त करने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच शुरु कर दी है । पुलिस अभी तक इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया है।
Check Also
जीवीएचएस के विद्यार्थियों के लिए पांच दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू
पर्यटन एवं आतिथ्य सेवा क्षेत्र में 68 विद्यार्थी ले रहे प्रशिक्षण भुवनेश्वर। ओडिशा …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
