-
328 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 133 परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया
-
91 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 52 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया
-
बिशोई ब्लॉक मुख्यालय में प्लस टू महाविद्यालय (इंटरमीडिएट कॉलेज) स्थापित किया जाएगा।
-
“पिछले 11 महीनों में, हम जनता की आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने में सक्षम हुए हैं” – मुख्यमंत्री।
भुवनेश्वर/बिशोई -मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी ने आज मयूरभंज के बिशोई में जिले के विभिन्न ब्लॉकों के लिए 420 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभ उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इसके साथ ही, बिशोई ब्लॉक मुख्यालय में एक +2 महाविद्यालय की स्थापना तथा बिशोई स्थित मिनी स्टेडियम का नाम महापुरुष धरणीधर नायक के नाम पर रखने और वहाँ उनकी प्रतिमा स्थापित करने की भी घोषणा मुख्यमंत्री ने की।
गौरतलब है कि जिले के विभिन्न ब्लॉकों के लिए 420 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की विकास परियोजनाओं में से 328 करोड़ रुपये की लागत वाली 133 परियोजनाओं का उद्घाटन और 91 करोड़ रुपये की लागत वाली 52 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया।
बिशोई मिनी स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मयूरभंज जिले के विकास यात्रा में ये सभी परियोजनाएँ एक नया अध्याय जोड़ रही हैं। आज का दिन जिलेवासियों के लिए गर्व और गौरव का विषय है। ये सभी परियोजनाएँ रायरंगपुर, कुसुमी, बिजातला, बहलदा, जामदा, तिरिंग क्षेत्रों में विकास की एक नई धारा का निर्माण करने के साथ-साथ समृद्ध ओडिशा के निर्माण में नींव मजबूत करेंगी।
उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं में ग्रामीण पेयजल योजना, मेगा पाइप जल आपूर्ति योजना, विद्यालय की आधारभूत संरचना में सुधार, बैंक सुविधाएं, स्वास्थ्य केंद्र, सड़क निर्माण परियोजनाएँ, आदिवासी संस्कृति भवन एवं अन्य सरकारी संरचनाएँ शामिल हैं ।
उन्होंने आगे कहा कि पिछले 11 महीनों में हम लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने में सक्षम हुए हैं। इस अल्प समय में ही चाहे श्री मंदिर के चारों द्वार खोलने का निर्णय हो या ‘सुभद्रा’ योजना के माध्यम से माताओं को सहायता देना हो, या किसानों के लिए धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य ₹3100 तय करना हो – हमने महज 24 मिनट में वह निर्णय लिया, जो पिछले 24 वर्षों में संभव नहीं हो पाया था। सुभद्रा और किसानों को दी गई सहायता ने आज ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत किया है। इसके अलावा, किसानों के लिए हमने सीएम किसान योजना की शुरुआत की है। सुभद्रा योजना के अंतर्गत आज राज्य की 1 करोड़ से अधिक महिलाएं लाभान्वित हुई हैं और राज्य की 17 लाख महिलाएं आज ‘लक्षपति दीदी’ बन चुकी हैं।
उन्होंने कहा कि आज केंद्र सरकार के सहयोग से ओडिशा में औद्योगीकरण के क्षेत्र में व्यापक प्रगति होने जा रही है। हमारी सरकार राज्य के हर जिले में उद्योग स्थापित करने का लक्ष्य रखती है। उत्कर्ष ओडिशा की अपार सफलता हमारे लिए यह नया अवसर लेकर आई है। पूरे ओडिशा में व्यापक औद्योगीकरण की संभावनाएँ पैदा हुई हैं। मयूरभंज जिले में भी आने वाले दिनों में अनेक औद्योगिक परियोजनाएं स्थापित होंगी। जिले में दस हजार करोड़ रुपये के उद्योग स्थापित किए जाएंगे। यह औद्योगीकरण जिले के विकास को दोगुना करेगा और जिलेवासियों को रोजगार व नियुक्ति के लिए व्यापक अवसर प्रदान करेगा ।
उन्होने कहा कि हमारी सरकार जनता की सरकार है। हम बातों में नहीं, काम में विश्वास रखते हैं। शासन व्यवस्था में हमने इसके लिए बदलाव लाया है। वर्षों से जनता की शिकायतें सरकार और जनप्रतिनिधि नहीं सुनते थे। हमने व्यवस्था में बदलाव लाया है। इसलिए अब चुने हुए जनप्रतिनिधि सीधे जनता की शिकायतें सुन रहे हैं और उसका समाधान भी कर रहे हैं। ओडिशा की विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं आज आर्थिक दृष्टि से सशक्त और आत्मनिर्भर हो चुकी हैं। ओडिशा के ग्रामीण निवासियों की आर्थिक प्रगति के लिए निश्चित रूप से एक अच्छा समय आ गया है ।
2036 तक इन सभी लक्ष्यों को हासिल करने के लिए हमने 36 ठोस कार्ययोजनाएं तैयार की हैं। इसे कहा जाता है ‘36 के लिए 36’। आपके सहयोग से, ओडिशा के साढ़े चार करोड़ लोगों के प्रयासों से हम बनाएंगे समृद्ध ओडिशा। यह होगा हम सबका सपना – समृद्ध ओडिशा। समृद्ध ओडिशा में हम शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, आधारभूत ढांचे आदि सभी क्षेत्रों में उत्कृष्टता हासिल करने का लक्ष्य रखे हैं। साथ ही समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े भाई-बहनों को भी हर प्रकार की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी, इसके लिए हमारा निरंतर प्रयास रहेगा। सभी को शुद्ध पानी, उन्नत स्वास्थ्य सेवाएं, गुणवत्तापूर्ण बिजली, यातायात की सुविधाएं आदि उपलब्ध होंगी ।
इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने स्थानीय हिताधिकारी को श्रमिकों की बेटियों के विवाह के लिए प्रोत्साहन राशि तथा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को 10 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की।
इस अवसर पर गृह और नगर विकास मंत्री डॉ. कृष्णचंद्र महापात्र, वन और पर्यावरण मंत्री श्री गणेशराम सिंखुटिया, मयूरभंज सांसद श्रीमती ममता महंत, बालेश्वर सांसद श्री प्रताप चंद्र षडंगी, मयूरभंज सांसद श्री नवचरण माझी, उदला विधायक श्री भास्कर चंद्र मढ़ेई, रायरंगपुर विधायक श्री जलेन नायक, बारिपदा विधायक श्री प्रकाश सोरेन, बांगीरपोसी विधायक सुश्री संजली मुर्मू प्रमुख मंचासीन अतिथि थे।
कार्यक्रम में सारसकणा विधायक श्री भादव हांसदा ने स्वागत भाषण दिया, जबकि मयूरभंज जिलाधिकारी श्री हेमकांत साय ने धन्यवाद ज्ञापन किया।