Home / Odisha / ओडिशा विधानसभा के उपाध्यक्ष का चुनाव 21 नवंबर को

ओडिशा विधानसभा के उपाध्यक्ष का चुनाव 21 नवंबर को

भुवनेश्वर। ओडिशा विधानसभा के उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव 21 नवंबर को होगा। सुबह साढ़े 9 बजे चुनाव संपन्न किया जाएगा। विधानसभा के सचिव ने सभी विधायकों को पत्र लिखकर इस बारे में अवगत किया है। आगामी 21 से ही विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू हो रहा है।

उल्लेखनीय है कि विधानसभा के उपाध्यक्ष रजनीकांत सिंह ने गत 8 नवंबर को अपने पद से त्यागपत्र दे दिया था। सिंह ने विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती प्रमिला मल्लिक से मिलकर उनका त्यागपत्र सौंपा था।

सिंह ने कहा था कि विधानसभा का उपाध्यक्ष एक सांविधानिक पदवी है। इस सांविधानिक पद पर रहने के कारण पार्टी व संगठन के कार्यक्रम में वह शामिल नहीं हो पा रहे थे। आगे चुनाव है। इस कारण पार्टी की संगठन व पार्टी का कार्य करने के लिए इस पद से त्यागपत्र दिया है।

सिंह 2004 से लगातार अनुगूल विधानसभा सीट से विधायक के रुप में निर्वाचित होते आ रहे हैं। 2019 जून के माह से वह विधानसभा उपाध्यक्ष का पद संभाल रहे थे।

बीजद का संगठन अनुगूल जिले में कमजोर होने के कारण सिंह को संगठन के काम में लगाकर पार्टी को चुनाव से पूर्व मजबूत करने के लिए उनसे त्यागपत्र दिलवाया गया था। इसके बाद से ही यह पद रिक्त है।

Share this news

About admin

Check Also

तहसील का अनुभाग अधिकारी रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

सतर्कता विभाग के अधिकारियों ने रिश्वत की पूरी रकम बरामद की भुवनेश्वर। ओडिशा सतर्कता विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *