Home / Odisha / गंजाम हादसे में मृत 11 लोगों की हुई शिनाख्ता, सभी पूर्व सांसद के रिश्तेदार

गंजाम हादसे में मृत 11 लोगों की हुई शिनाख्ता, सभी पूर्व सांसद के रिश्तेदार

  • सभी मृतक पूर्व राज्यसभा सांसद रेणुबाला प्रधान के सगे-संबंधी हैं, जिसका रिश्ता राज्य के वित्त मंत्री विक्रम केशरी आरूख तथा कविसूर्यनगर के विधायक लतिका प्रधान के साथ भी जुड़ा हुआ है।

इण्डो एशियन टाइम्स, ब्रह्मपुर।

गंजाम जिले में रविवार और सोमवार की मध्यरात्रि हुई भीषण हादसे में मृत 11 लोगों की शिनाख्त हो गई है। इस हादसे में कई अन्य यात्री घायल हुए हैं। बताया जाता है कि बस में 30 से अधिक लोग सवार थे। यह हादसा गंजाम जिले के दिग्गपहंडी के पास मोलभंज में हुआ। बताया जाता है कि सभी मृतक पूर्व राज्यसभा सांसद रेणुबाला प्रधान के सगे-संबंधी हैं, जिसका रिश्ता राज्य के वित्त मंत्री विक्रम केशरी आरूख तथा कविसूर्यनगर के विधायक लतिका प्रधान के साथ भी जुड़ा हुआ है।

बताया जाता है कि सड़क हादसे में मृत 11 लोगों में दो नाबालिग बच्चे शामिल हैं। मृतकों की पहचान खंडदेउली गांव निवासी दो भाई रमेश प्रधान (62) और सीताराम प्रधान (60), शिवानी प्रधान (27), सुज्ञानी प्रधान (27) और त्रिपति प्रधान (30) तथा मौजागढ़ गांव के संजय राव (50), देवांशु प्रधान (03), अदोकी प्रधान (04), लिट्टू नायक (40), सुभेंदु प्रधान (32) तथा गणगोविंदपुर गांव की संगीता डकुआर (25) के रूप में की गई है।

घायलों में महेश्वर डाकुआ, विजयलक्ष्मी प्रधान, जागिली प्रधान, ज्योति प्रधान, श्रीपति नायक, रवींद्र कुमार प्रधान, वरुण नायक और निजी बस का चालक मानस प्रधान शामिल हैं और इनका इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, पूर्व राज्यसभा सांसद रेणुबाला प्रधान के पति के छोटे भाई की लड़की शादी खंडदेउली गांव में कल रविवार दोपहर के वक्त हुई थी। शाम को लड़की वालों के घर से लगभग 30 व्यक्ति निजी बस से ब्रह्मपुर प्रीति में शामिल होने आए थे। खाना खाने के बाद रात में 11.30 बजे घर खंडदेउली के लिए रवाना हुए। इस दी दौरान 12.30 से 1.00 बजे के बीच मोलभंज के निकट खेमुंडी कॉलेज के समक्ष रायगड़ा से भुवनेश्वर आ रही  ओएसआरटीसी की बस से आमने-सामने की टक्कर हो गई। भीषण टक्कर के कारण निजी बस पलट गई, जिसमें 10 यात्रियों की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए। घायलों को इलाज के लिए ब्रह्मपुर के एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर और एक घायल ने दम तोड़ दिया। इस बीच हादसे की जानकारी पाते ही गंजाम के जिलाधिकारी दिव्यज्योति परिडा, ब्रह्मपुर के उपजिलाधिकारी आशुतोष कुलकर्णी, ब्रह्मपुर पुलिस अधीक्षक सरवन विवेक एम और अग्निशमन विभाग टीम के साथ रात में ही मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव अभियान शुरू किया। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचा गया।

गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को कटक के एससीबी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। मरीजों के इलाज के लिए यहां सभी व्यवस्थाएं की गई हैं।

ब्रह्मपुर के एसपी ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि प्रथम दृष्टया यह लगभग दुर्घटना 1 बजे रात में हुई, जहां दो बसों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। निजी बस में सवार यात्रियों की मौत हुई है, जबकि ओएसआरटीसी बस में सवार लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

उन्होंने बताया कि ओएसआरटीसी की बस रायगड़ा से भुवनेश्वर जा रही थी, जबकि निजी बस जिले के ब्रह्मपुर से एक शादी की पार्टी लेकर खंडादेउली गांव से लौट रही थी। मृतक लोग पूर्व सांसद रेणुबाला प्रधान के परिवारिक सदस्य बताए गए हैं।

ब्रह्मपुर एसपी ने आगे कहा कि दिग्गपहांडी पुलिस और अग्निशमन सेवाकर्मी मौके पर पहुंचे और कई यात्रियों की जान बचाई। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के पीछे का वास्तविक कारण अभी भी स्पष्ट नहीं है। हमारी जांच जारी है। इस हादसे की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के निर्देश पर स्थानीय सांसद चंद्रशेखर साहू, विधायक विक्रम पंडा, कविसूर्यनगर की विधायक लतिका प्रधान, मेयर संघमित्रा दलेई, डिप्टी मेयर ई विवेक रेड्डी, शांखेमुडई की पूर्व विधायक नंदिनी देवी भी मौके पर पहुंचीं और इलाज की व्यवस्था को देखा तथा पोस्टमार्टम के बाद शवों के साथ गांव भी गए तथा अंतिम शवयात्रा में भी शामिल हुए। शव पहुंचने से पूर्व आस्का के सांसद प्रमिला बिसोई तथा शांखेमुंडई विधायक रमेश जेना भी पहुंचे थे।

 

Share this news

About admin

Check Also

ओडिशा में फिर से शुरू हो सकता है छात्रसंघ का चुनाव

उच्च शिक्षा मंत्री ने बयान में दिये संकेत भुवनेश्वर। ओडिशा के विभिन्न विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *