Home / Odisha / अत्यधिक गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हुआ मोचा
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

अत्यधिक गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हुआ मोचा

  •  रविवार दोपहर के बाद करेगा लैंडफॉल

भुवनेश्वर। बंगाल की पूर्वी मध्य खाड़ी के ऊपर चक्रवात मोचा अब अत्यधिक गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है और कल रविवार दोपहर को उत्तरी म्यांमार में लैंडफॉल करेगा। बताया जाता है कि पिछले 6 घंटों के दौरान 14 किमी प्रति घंटे की गति के साथ लगभग उत्तर पूर्व की ओर मुड़ गया है। यह जानकारी आज यहां भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने ट्विट कर दी है। मौसम विभाग द्वारा आज शनिवार को दोपहर 1 बजे जारी बुलेटिन में कहा गया है कि यह प्रणाली पोर्ट ब्लेयर से लगभग 560 किमी उत्तर-पश्चिम में, कॉक्स बाजार (बांग्लादेश) से 680 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम और सितवे (म्यांमार) से 600 किमी दक्षिण-पश्चिम में स्थित है।

इसके उत्तर-पूर्वोत्तर की ओर बढ़ने और 14 मई की दोपहर के आसपास सितवे (म्यांमार) के करीब कॉक्स बाजार (बांग्लादेश) और क्यौकप्यू (म्यांमार) के बीच दक्षिण-पूर्व बांग्लादेश और उत्तरी म्यांमार के तटों को पार करने की बहुत संभावना है। आईएमडी ने कहा कि अत्यधिक गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में निरंतर हवा की गति 150 से 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से होगी तथा झोंके की गति 175 किमी प्रति घंटे की हो सकती है।

Share this news

About desk

Check Also

Railway tracks शहीद सप्ताह के दौरान माओवादियों ने उड़ायी रेल पटरी

शहीद सप्ताह के दौरान माओवादियों ने उड़ायी रेल पटरी

एक रेलकर्मी की मौत, एक गंभीर घायल मुख्यमंत्री माझी ने 10 लाख रुपये मुआवजे की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *