Home / Odisha / रमादेवी महिला विश्वविद्यालय परिसर में शव मिला
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

रमादेवी महिला विश्वविद्यालय परिसर में शव मिला

  • ऑटो रिक्शा में छात्रों ने देखा मृत पड़ा व्यक्ति

भुवनेश्वर। राजधानी भुवनेश्वर स्थित रमादेवी महिला विश्वविद्यालय परिसर में एक ऑटो-रिक्शा में एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति का शव मिलने से दहशत फैल गई। बताया जाता है कि आज सुबह कुछ छात्रों ने ऑटो रिक्शा की पिछली सीट पर शव पड़ा देखा और इसकी सूचना शहीदनगर पुलिस को दी। इसकी खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मृतक की उम्र 45-50 वर्ष के बीच बताई जा रही है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। मौत के पीछे का कारण भी स्पष्ट नहीं हो सका था। ऑटो रिक्शा कथित तौर पर संस्थान के एक गार्ड का है और उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

Share this news

About desk

Check Also

रमाकांत रथ का निधन भारतीय साहित्य के लिए एक अपूरणीय क्षति – डॉ सुनीति मुंड

कहा- प्रशासन, साहित्य, संस्कृति और इंसानियत के प्रतीक रहे रथ के जाने से ओड़िया साहित्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *