Home / Odisha / ओडिशा में एक और रुसी नागरिक की मौत

ओडिशा में एक और रुसी नागरिक की मौत

  •  आवश्यक होने पर होगी क्राइम ब्रांच जांच – पुलिस महानिदेशक

भुवनेश्वर। रायगड़ा जिले में दो रुसी नागरिकों की मौत की जांच अभी पूरी भी नहीं हुई कि एक रूसी नागरिक की मौत ओडिशा में हो गयी है। ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले के पारादीप बंदरगाह के प्रतिबंधित क्षेत्र में इस रुसी नागरिक की मौत हुई है। मृतक का नाम मिल्याकोव सर्गेई बताया गया है। वह पेशे से मुख्य इंजीनियर था। वह अलदाना जहाज से पारादीप आया था। सोमवार देर रात उनकी मौत होने का अनुमान लगाया गया है।
पारादीप पोर्ट के चेयरमैन ने कहा कि इस मामले में जांच के बाद ही मौत के कारण के बारे कुछ भी कहा जा सकता है। इससे पूर्व रायगड़ा जिले में मृत रूसी सांसद और उनके एक साथी पर्यटक की मौत की जांच क्राइम ब्रांच कर रही है। डीजीपी ने कहा है कि जरूरत होने पर इस मामले की भी क्राइम ब्रांच जांच करेगी।
शव एक जहाज में पाया गया
बताया जाता है कि मंगलवार की तड़के इस रूसी नागरिक का शव एक जहाज में पाया गया था। यह जहाज जगतसिंहपुर जिले के पारादीप बंदरगाह के लंगर में था।
हार्ट अटैक की संभावना
हालांकि अभी तक इस रूसी नागरिक की मौत का कारण पता नहीं चल पाया है, लेकिन सूत्रों ने आशंका जतायी है कि हार्ट अटैक के कारण इस रूसी नागरिक की जान गयी होगी। हालांकि सूत्र ने भी यहा कि स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से ही पता चल पायेगा।
बांग्लादेश से आया था जहाज
बताया जाता है कि जहाज बांग्लादेश के चटगांव बंदरगाह से पारादीप बंदरगाह पर लौह अयस्क के लिए आया था। इसे मुंबई जाना था।
बंदरगाह प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी
राज्य के पुलिस महानिदेशक सुनील बंसल ने पारादीप में रुसी मुख्य इंजीनियर की मौत के मामले में प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि रुसी नागरिक का शव मिला है। इस बारे में बंदरगाह प्रबंधन द्वारा पुलिस को सूचना दी गई है। इस बारे में जांच होने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा। इस घटना के पीछे साजिश है या नहीं यह स्पष्ट नहीं हुआ है। आवश्यकता होने पर मामले की जांच क्राइम ब्रांच द्वारा की जाएगी।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

डॉ विभूति भूषण समेत कई विभुतिया सम्मानित 

     हिन्दी की सेवा के लिए राज्यपाल ने किया सम्मानित भुवनेश्वर। प्रतिष्ठित लंदन स्कूल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *