Home / National / नौसेना ​ने एंटी-शिप मिसाइल ​से नष्ट किया जहाज ​

नौसेना ​ने एंटी-शिप मिसाइल ​से नष्ट किया जहाज ​

नई दिल्ली। ​​भारतीय नौसेना ने शुक्रवार को ​बंगाल की खाड़ी में ​​गाइडेड ​एंटी-शिप मिसाइल (एएसएचएम) का परीक्षण ​कार्वेट, आईएनएस कोरा​ ​से ​किया। इस मिसाइल ने सटीकता के साथ अधिकतम सीमा पर सफलतापूर्वक निशाना साधा।​ ​​​मिसाइल ने लक्षित जहाज को​​ गंभीर रूप से ​​क्षतिग्रस्त ​करने के साथ ही जला दिया​। नौसेना ​ने सफल परीक्षण साबित करने के लिए तस्वी​रें जारी करके क्षतिग्रस्त हुए जहाज को आग की लपटों ​के बीच दिखाया​​​​।​

नौसेना प्रवक्ता के अनुसार ​इस ​गाइडेड ​एंटी-शिप मिसाइल (एएसएचएम)​ का पिछला परीक्षण अरब सागर में ​​किया गया था​​​।​ ​भारतीय नौसेना ने​ 23 अक्टूबर को​ ​​अपने मिसाइल कोर्वेट ​आईएनएस प्रबल ​से एंटी-शिप मिसाइल ​​लॉन्च की ​थी​।​ नौसेना ने एक वीडियो ​भी ​साझा किया​ था, जिसमें अधिकतम सीमा पर घातक सटीकता और लक्ष्य जहाज को डुबाना था।​ ​मिसाइल ने अरब सागर ​में अपने पुराने जहाज ​को अपनी अधिकतम सीमा पर घातक सटीकता के साथ मारा।​ ​भारतीय नौसेना के प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय नौसेना ​की मिसाइल ​ने दोनों बार ​अधिकतम दूरी पर घातक सटीकता के साथ​ लक्षित जहाज ​पर सटीक निशाना साधा​।​

साभार- हिस

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

टाटा ऑटो-कॉम्प आईआरईई 2025 में प्रदर्शित करेगा अपने अत्याधुनिक रेल समाधान

नई दिल्ली। टाटा ऑटो-कॉम्प सिस्टम्स लिमिटेड 15 अक्टूबर से दिल्ली में शुरू होने वाली तीन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *