Home / National / नई दिल्ली में भीषण आग से 35 मरे

नई दिल्ली में भीषण आग से 35 मरे

नई दिल्ली- राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से आग लगने की भीषण घटना सामने आई है। रानी झांसी रोड स्थित अनाज मंडी में भीषण आग लग गई है। सूचना के बाद स्थानीय थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। सूत्रों के मुताबिक, इस भीषण अग्निकांड में 35 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, अस्‍पताल से जुड़े सूत्रों ने मरने वालों की तादाद 40 तक पहुंचने का अंदेशा व्‍यक्‍त किया है। फायर ब्रिगेड की टीम ने 56 लोगों को सुरक्षित निकालने का दावा किया है। लोकनायक जयप्रकाश हॉस्पिटल के चिकित्‍सा अधीक्षक डॉक्‍टर किशोर कुमार ने अनाज मंडी में लगी भीषण आग में 22 लोगों के मरने की पुष्टि की है। उन्‍होंने बताया कि डॉक्‍टरों की पूरी टीम घायलों के इलाज में जुटी है। बताया जा रहा है कि संकड़ी गलियां होने की वजह से एंबुलेंस के मौके पर पहुंचने में कठिनाई सामने आ रही थी।

साभार- आईपीजेए

Share this news

About desk

Check Also

विज्ञान भवन में 30-31 को जुटेगा विश्व हिंदी का महाकुंभ, पीएम मोदी बढ़ाएंगे शोभा

अटल जी के बहाने हिंदी, राष्ट्रवाद और सुशासन पर मंथन, 30-31 को अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन विज्ञान …