Home / Odisha / केंद्रापड़ा से बीजद सांसद अनुभव मोहंती भाजपा में शामिल

केंद्रापड़ा से बीजद सांसद अनुभव मोहंती भाजपा में शामिल

  •  दो दिन पूर्व ही बीजू जनता दल से दिया था त्यागपत्र

भुवनेश्वर। ओड़िया फिल्म अभिनेता तथा केन्द्रापड़ा से सांसद अनुभव मोहंती ने आज नई दिल्ली के भाजपा के केन्द्रीय कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया।

उल्लेखनीय है कि दो दिन पूर्व ही अनुभव ने बीजू जनता दल से त्यागपत्र दे दिया था। उन्होंने अपना त्यागपत्र पार्टी के मुखिया नवीन पटनायक को भेज दिया था। इसके बाद से यह कयास लगाये जा रहे थे कि वह भाजपा में शामिल होंगे।

भाजपा में शामिल होने के बाद मोहंती ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से काफी प्रभावित हैं। संसद में उन्होंने अनेक ऐतिहासिक विल पारित हुए देखा है।

उल्लेखनीय है कि राज्य में आम चुनाव की हलचल तेज होने के बाद एक के बाद एक ओड़िया फिल्मों के चार कलाकार बीजू जनता दल छोड़कर भाजपा में शामिल हो गये हैं। सबसे पहले बीजद के संगठन मंत्री प्रणब प्रकाश दास के रिश्तेदार अरिंदम राय पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। इसके बाद दो बार ब्रह्मपुर लोकसभा से सांसद रहे सिद्धांत महापात्र ने भी बीजद छोड़कर नई दिल्ली में भाजपा कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुए थे। आकाश दास नायक ने बीजद छोड़कर रविवार को भाजपा की सदस्यता ली थी। अब अनुभव मोहंती ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है।

उल्लेखनीय है कि अनुभव साल 2014 में बीजद उम्मीदवार के रूप में राज्यसभा के लिए चुने गए थे। इसके बाद उन्होंने साल 2019 में भाजपा के दिग्गज बैजयंत पंडा को 1.53 लाख से अधिक वोटों से हराकर केंद्रापड़ा लोकसभा सीट जीती।

Share this news

About desk

Check Also

भुवनेश्वर में मोदी का भव्य रोड शो

लोगों ने भव्य तरीके से किया प्रधानमंत्री का स्वागत लाखों की संख्या में उड़ी भीड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *