Home / Odisha / उत्कल दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित

उत्कल दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित

  • राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने दी शुभकामनाएं

भुवनेश्वर। ओडिशा राज्य के गठन के मौके पर आज एक अप्रैल को प्रदेशभर में उत्कल दिवस मनाया गया। राज्यभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर आज सुबह से ही नगर परिक्रमा के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

उत्कल दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने अपनी-अपनी शुभकामनाएं दी हैं।

उल्लेखनीय है कि लोगों के निरंतर संघर्ष के बाद 1 अप्रैल, 1936 को ओडिशा एक नया प्रांत बनाया गया। उस दौरान के आंदोलन के उल्लेखनीय नेता उत्कल गौरव, मधुसूदन दास, उत्कल मणि, गोपबंधु दास, फकीर मोहन सेनापति, पंडित नीलकंठ दास और कई अन्य हैं।

राज्य को मूल रूप से उड़ीसा कहा जाता था, लेकिन लोकसभा ने मार्च 2011 में इसका नाम बदलकर ओडिशा करने के लिए उड़ीसा विधेयक और संविधान विधेयक (113वां संशोधन) पारित कर दिया।

इसलिए ओडिशा दिवस या उत्कल दिवस हर साल 1 अप्रैल को पूरे ओडिशा में मनाया जाता है। हजारों दुकानें और झांकियां इस त्योहार को और भी खूबसूरत बनाती हैं। लोकप्रिय स्थानीय राजनेताओं द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। आज पूरे दिन देश में उड़िया परिवार गीत-संगीत कार्यक्रम जैसे विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करता है। उत्कल दिवस उन सभी ओड़िया लोगों के लिए स्मरण का दिन है, जिन्होंने सभी को एकजुट होने में मदद की।

विकास में ओड़िया लोगों का महत्वपूर्ण योगदान – द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्कल दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि ओडिशा दिवस के अवसर पर ओडिशावासी तथा देश विदेश में रहने वाले ओड़िया भाई-बहनों को हार्दिक शुभेच्छाएं दे रही हूं। ओडिशा विपुल प्राकृतिक संपदा, समृद्ध सांस्कृतिक धरोहरों के लिए परिचित है। जैसी भी प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करने का सामर्थ्य रखने वाले ओडिशा के लोगों का राज्य तथा देश के विकास में काफी महत्वपूर्ण योगदान है। शताब्दियों से आधुनिक भारत के निर्माताओं समेत अनेक विशिष्ट जनों को ओडिशा ने जन्म दिया है। अधिक से अधिक सफलता व समृद्धि के लिए राज्य तथा राज्य की जनता को महाप्रभु श्रीजगन्नाथ आशीर्वाद प्रदान करें, यही मेरी कामना

प्रधानमंत्री ने शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्कल दिवस के अवसर पर राज्य की जनता को शुभकामनाएं दी हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा सभी को उत्कल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आज का दिन हमे ओडिशा के समृद्ध संस्कृति, धरोहर व कर्म तत्पर लोगों के बारे में स्मरण कराता है। राष्ट्र की प्रगति में राज्य का उल्लेखनीय योगदान है। मैं ओडिशा के लोगों की सफलता व समृद्धि की कामना करता हूं।

प्रधान ने जनता को दी बधाई

केन्द्रीय शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने उत्कल दिवस के अवसर पर राज्य की जनता को बधाई दी है।

उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि ओडिशा के मेरे 4.5 करोड़ बहनों-भाइयों और वैश्विक ओड़िआ समुदाय को ‘उत्कल दिवस’ की अनंत शुभकामनाएं। आज उन सभी महापुरुषों को पुनः प्रणाम करता हूं जिनके अथक संघर्षों के कारण ओडिशा राज्य का निर्माण हुआ। यह विशेष अवसर अपनी सांस्कृतिक जड़ों और परंपराओं से जुड़ने और अपनी विरासत का उत्सव मनाने का अवसर है। आइए, हम सब विकसित ओडिशा के संकल्प के सिद्धि के साथ ओड़िआ स्वाभिमान और संस्कृति को और आगे बढ़ाने का संकल्प लें। बंदे उत्कल जननी।

राज्यपाल ने दी शुभकामनाएं

राज्यपाल रघुवर दास ने उत्कल दिवस के अवसर पर राज्य की जनता को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि जगन्नाथ महाप्रभु की पावन धरा, प्राकृतिक संसाधनों और सुंदरता की गोद में बसे, सांस्कृतिक विरासत संजोए, वीरों की भूमि ओडिशा के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उत्कल दिवस पर मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि ओडिशा और यहां के मेरे सभी प्रिय नागरिकगण समृद्ध और खुशहाल रहें।

गरिमामयी इतिहास लिख रहा ओडिशा – नवीन

उत्कल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य की जनता को बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि सभी क्षेत्रों में ओडिशा गरिमामयी इतिहास लिख रहा है। ओडिशा के प्रत्येक व्यक्ति के प्रतिवद्धता के कारण ओडिशा समृद्ध हुआ है। रुपांतरण के इस युग के साथ ताल से ताल मिल कर विकसित ओडिशा गठन करना ओडिशा के लोगों का संकल्प है। आईए, ओडिशा दिवस मे हमारी अस्मिता व स्वाभिमान के आधार पर विकसित ओडिशा की ओर अग्रसर होते हैं।

Share this news

About desk

Check Also

भुवनेश्वर में मोदी का भव्य रोड शो

लोगों ने भव्य तरीके से किया प्रधानमंत्री का स्वागत लाखों की संख्या में उड़ी भीड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *