Home / Odisha / ओडिशा में भाजपा अध्यक्ष ने फूंका चुनावी बिगुल

ओडिशा में भाजपा अध्यक्ष ने फूंका चुनावी बिगुल

  • कचरे का पहाड़ हटाने को लेकर भाजपा के आंदोलन के 31वें दिन उतरे चुनावी मोड में

  • कहा-भाजपा का शासन आने पर 72 घंटों के अंदर होगा समस्या का समाधान

भुवनेश्वर। 2024 में होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष ने चुनावी बिगुल फूंक दिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल ने राजधानी भी एक आंदोलन स्थल से लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव बाद यदि भाजपा की सरकार बनेगी तो 72 घंटे के अंदर समस्या को सामना होगा।

भुवनेश्वर शहर के मध्य में खड़े कचरे के पहाड़ को हटाने की मांग को लेकर जारी भाजपा का आंदोलन 31वें दिन पहुंच गया है। इस अवसर पर धरना स्थल पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल पहुंचे थे।

इस दौरान धरना देने वाले लोगों को संबोधित करते हुए सामल ने कहा कि आगामी कुछ माह के बाद आम चुनाव होने वाले हैं। इस दौरान भाजपा की सरकार बनी तो 72 घंटों में इसका समाधान किया जाएगा।

सामल ने अपने संबोधन में कहा कि बीजद सरकार पूरे राज्य में रुपांतरण करने की बात कह रही है, लेकिन वास्तविकता क्या है, उसे दर्शाने के लिए गाढ़कण स्थित कचरे का पहाड़ पर्याप्त है। भुवनेश्वर को स्मार्ट सिटी की मान्यता प्रदान की गई है, लेकिन राज्य सरकार व भुवनेश्वर नगर निगम ने शहर की जो हालत बना दी है, उससे बीजद सरकार के कामकाज का पर्दाफाश हो रहा है। स्वच्छ भारत अभियान की बीजद सरकार धज्जियां उड़ा रही है। कचरे के पहाड़ के कारण आस-पास रहने वाले लोगों को दुर्गंध से जीना दूभर हो गया है।

Share this news

About desk

Check Also

बरी विधानसभा क्षेत्र के अनेक नेता व कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

भुवनेश्वर। जाजपुर जिले के बरी विधानसभा क्षेत्र के बीजद के अनेक नेता व कार्यकर्ता आज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *