Home / Odisha / नीतिन गडकरी पुरी में करेंगे चुनाव प्रचार

नीतिन गडकरी पुरी में करेंगे चुनाव प्रचार

भुवनेश्वर। केन्द्रीय मंत्री नीतिन गडकरी चुनाव प्रचार के लिए ओडिशा आ रहे हैं। गुरुवार को वह भुवनेश्वर पहुंचेंगे। इसके बाद हेलीकॉप्टर से पुरी जाएंगे। पुरी में भगवान श्री जगन्नाथ के दर्शन के बाद कृष्पप्रसाद प्रखंड का दौरा करेंगे और यहां भाजपा के प्रत्याशी संबित पात्र के लिए एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

हिमंता बिस्वा शर्मा का होगा तूफानी दौरा

भुवनेश्वर। भाजपा प्रत्य़ाशियों के लिए चुनाव प्रचार के लिए असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा ओडिशा दौरे पर आ रहे हैं। भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वह गुरुवार को मालकानगिरि जिले के कालिमेला, चित्रोकोंडा में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह आस्का लोकसभा सीट के अंतर्गत खलिकोट में एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साए भी करेंगे प्रचार

भुवनेश्वर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साए गुरुवार को कोरापुट जिले में पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करेंगे। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वह गुरुवार को पोटांगी, कोरापुट में जनसभा को संबोधित करेंगे।

Share this news

About desk

Check Also

अपराजिता षाड़ंगी ने बयानों को लेकर पंडियन पर साधा निशाना

कहा-प्रधानमंत्री को पर्यटक नहीं कह सकते केंद्रीय मंत्री के खिलाफ ‘औकात’ और ‘दम’ जैसे शब्दों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *