Home / Odisha / रंगारंग कार्यक्रम के बीच हॉकी विश्वकप का उद्घाटन

रंगारंग कार्यक्रम के बीच हॉकी विश्वकप का उद्घाटन

  • मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने किया उदघाटन

  • केन्द्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर भी रहे उपस्थित

भुवनेश्वर। रंगारंग कार्यक्रम के बीच कटक के बारबाटी स्टेडियम में कल पुरुष हॉकी विश्वकप 2023 का उद्घाटन हो गया। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कल शाम को हॉकी विश्व कप का उद्घाटन किया। इस अवसर पर केन्द्रीय खेल व युवा मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर भी उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि ओडिशा पुरुष हॉकी का विश्वकप का आय़ोजन कर रहे हैं। मेजबानी में ओडिशा का अच्छा नाम है। ओडिशा हॉकी विश्वकप का आयोजन करने के कारण मैं काफी खुश हूं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व केन्द्र सरकार द्वारा इसमें हर प्रकार का सहयोग दिये जाने के कारण मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं।

इस उद्घाटन कार्यक्रम में केन्द्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, एफआईएच अध्यक्ष तया इकरम, हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की व राज्य सरकार के मंत्री भी उपस्थित थे।

Share this news

About desk

Check Also

cm naveen-01 नवीन पटनायक

नवीन पटनायक तूफानी दौरे में बरसे, विपक्ष बहा रहा घड़ियाली आंसू

कहा- सभी पार्टियां कर रही हैं झूठा प्रचार चार जिलों में चलाया मैराथन चुनावी अभियान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *