Home / Odisha / सैल्यूट तिरंगा राष्ट्रवादी संगठन का राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न

सैल्यूट तिरंगा राष्ट्रवादी संगठन का राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न

  • ओडिशा प्रदेश अध्यक्ष शैलेश कुमार वर्मा हुए सम्मानित

कटक:- सैल्यूट तिरंगा राष्ट्रवादी संगठन का राष्ट्रीय अधिवेशन नई दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन हॉल में हजारों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं के साथ संपन्न हुआ. गौरतलब है कि सैल्यूट तिरंगा राष्ट्रवादी संगठन का राष्ट्रीय अधिवेशन माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजेश झा के नेतृत्व में किया गया. जिसमें 25 राज्यों सहित अन्य देशों के सैकड़ों कार्यकर्ता सम्मिलित हुए. इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जनरल वी के सिंह , उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद तीर्थ सिंह रावत, सांसद मनोज तिवारी, भाजपा के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के राष्ट्रीय संयोजक राजेन्द्र फड़के, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू , कपिल स्वामी , राम स्वामी , शिवजी स्वामी , सुरेंद्र कमांडो , उत्तराखंड के पूर्व राज्य मंत्री सच्चिदानंद पोखरियाल, पूर्व सांसद शीशराम, सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

कार्यक्रम का शुभारंभ सम्मानित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया. भारत माता की जय, वंदे मातरम एवं जय श्रीराम के जयकारों से पूरा एनडीएमसी हॉल गूंज उठा. सभी सम्मानित अतिथियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश जी द्वारा गठित सैल्यूट तिरंगा द्वारा देश विदेश में राष्ट्रहित में किए जा रहे कार्यक्रमों की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि सही मायने में बहुत कम वर्षों में सैल्यूट तिरंगा ने राष्ट्रवादी कार्यक्रम कर पूरे देश विदेश में परचम लहराया है. इस अवसर पर देश के 25 विभूतियों को अटल तिरंगा सम्मान से सम्मानित किया गया. वही सभी प्रदेश अध्यक्ष को भी माेमेंटू देकर देकर सम्मानित किया गया. इसी क्रम में ओडिशा प्रदेश अध्यक्ष शैलेश कुमार वर्मा को भी भव्य रुप से सम्मानित किया गया.

Share this news

About desk

Check Also

बरी विधानसभा क्षेत्र के अनेक नेता व कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

भुवनेश्वर। जाजपुर जिले के बरी विधानसभा क्षेत्र के बीजद के अनेक नेता व कार्यकर्ता आज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *