Home / Odisha / ओडिशा विधानसभा का शीतकालीन सत्र प्रारंभ

ओडिशा विधानसभा का शीतकालीन सत्र प्रारंभ

  •  दिवंगत विधायक व पूर्व विधायकों के लिए शोक प्रस्ताव पारित

भुवनेश्वर। ओडिशा विधानसभा का शीतकालीन सत्र प्रारंभ हो गया है। सत्र के पहले दिन निर्धारित 11 बजे से सदन की कार्यवाही राष्ट्र गान से शुरू हुई। राष्ट्रगान के तुरंत बाद विधानसभा अध्यक्ष विक्रम केशरी आरुख ने सदन के नेता तथा मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से दिवंगत आसीन विधायक व पूर्व विधायकों के लिए शोक प्रस्ताव लाने के लिए कहा। इसके बाद मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने दिवंगत विधायक विजय रंजन सिंह बरिहा, विष्णु चरण सेठी, पूर्व मंत्री गोलक बिहारी नायक, पूर्व विधायक कपिल नारायण तिवारी, गोप नारायण दास, आदिकंद सेठी के निधन पर शोक प्रस्ताव पेश किया। मुख्यमंत्री द्वारा शोक प्रस्ताव लाए जाने के बाद प्रतिपक्ष के नेता जय नारायण मिश्र एवं कांग्रेस विधायक दल के नेता नरसिंह मिश्र ने शोक प्रस्ताव का समर्थन किया।
अपने भाषण के दौरान प्रतिपक्ष के नेता जय नारायण मिश्र दिवंगत विधायक तथा उनके सहयोगी विष्णु चरण सेठी के बारे में बोलते हुए भावुक हो गये। उन्होंने कहा कि वह केवल एक जननेता ही नहीं थे, बल्कि एक अच्छे कवि व साहित्यकार भी थे। उन्होंने दिवंगत विधायकों व पूर्व विधायकों की आत्मा की सदगति के लिए भगवान से प्रार्थना की। इसी तरह कांग्रेस विधायक दल के नेता नरसिंह मिश्र ने भी सभी दिवंगत विधायकों व पूर्व विधायकों के बारे में अपने संस्मरण सुनाया। माकपा विधायक लक्ष्मण मुंडा ने भी शोक प्रस्ताव का समर्थन किया। इसके बाद दिवंगत लोगों के आत्मा की सद्गति के लिए एक मिनट मौन रखा गया।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि दिवंगत विधायकों के सम्मान में शोक प्रस्ताव पारित होने के बाद सदन में कोई कामकाज नहीं होगा। यह कह कर उन्होंने सदन की कार्यवाही को शाम 5 बजे तक स्थगित करने की घोषणा की।

Share this news

About desk

Check Also

बरी विधानसभा क्षेत्र के अनेक नेता व कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

भुवनेश्वर। जाजपुर जिले के बरी विधानसभा क्षेत्र के बीजद के अनेक नेता व कार्यकर्ता आज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *