Home / Nepal / काठमांडू विमानस्थल पर भारतीय महिला गिरफ्तार, 850 ग्राम सोना बरामद

काठमांडू विमानस्थल पर भारतीय महिला गिरफ्तार, 850 ग्राम सोना बरामद

काठमांडू। इंडिगो विमान में लावारिस एक किलो सोने की बरामदगी के अगले ही दिन शुक्रवार को एक भारतीय महिला 850 ग्राम सोने के साथ गिरफ्तार किया गया है।

काठमांडू स्थित त्रिभुवन अन्तरराष्ट्रीय विमानस्थल सुरक्षा प्रमुख एसएसपी कृष्ण हरि शर्मा ने बताया कि आगमन टर्मिनल पर पुलिस ने भारतीय महिला शाहीना प्रवीण को पकड़ा गया है। उन्होंने बताया कि उसके पास प्लास्टिक के थैले में 850 ग्राम सोना पाउडर के रूप में छिपा कर रखा गया था। अब यह पता लगाया जा रहा है कि कल इंडिगो विमान से बरामद लावारिस एक किलो सोना से इस महिला का कोई संबंध है कि नहीं।

दिल्ली से गुरुवार को आए इंडिगो विमान की एक सीट की पॉकेट में एक किलो से अधिक सोना लावारिस हालत में बरामद किया गया था। अभी पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। इंडिगो विमान में बरामद लावारिस सोने का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
साभार – हिस

Share this news

About desk

Check Also

नेपाल : टेलीकॉम के बाद एक्साइज ड्यूटी स्टांप घोटाले में भी मुख्य सचिव के शामिल होने के सबूत एसीबी के हाथ लगे

काठमांडू। नेपाल सरकार के मुख्य सचिव पर एक्साइज ड्यूटी स्टांप घोटाला मामले में शामिल होने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *