Home / National / 20 किलो सोने से सज रहा कामाख्या मंदिर

20 किलो सोने से सज रहा कामाख्या मंदिर

गुवाहाटी. असम में गुवाहाटी के नीलाचल पहाड़ पर स्थित शक्तिपीठ कामाख्या धाम को सभी शक्तिपीठों में सर्वोत्तम कहा जाता है। मंदिर की महिमा को देखते हुए मुख्य गुंबद को 20 किलो सोने से सजाया जा रहा है। दिवाली के पूर्व कामाख्या धाम का मुख्य गुंबद जगमग होगा। मुख्य मंदिर के गुंबद को सोने से मढ़ा जा रहा है, जिसका काम अब तेजी से चल रहा है। दिवाली के पूर्व काम पूरा किया जाएगा।

देश के प्रसिद्ध उद्योगपति तथा रिलायंस कंपनी के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने कामाख्या मंदिर के गुंबद को सजाने के लिए 20 किलो सोना प्रदान किया है। करीब तीन महीने पहले ही मुकेश अंबानी ने कामाख्या देवालय प्रबंधन समिति से संपर्क किया था। इसके बाद ही उन्होंने यह सोना कड़ी सुरक्षा के साथ मुंबई से शक्तिपीठ कामाख्या मंदिर भेजा था।

दुर्गा पूजा के पूर्व रिलायंस इंडस्ट्री ने मंदिर को सजाने का काम शुरू कर दिया है। जिसके कारण अब मंदिर की सुरक्षा को पुरी की तुलना में बेहद कड़ी की गयी है। कामाख्या मंदिर के मुख्य गुबंद को सोने से सजाने के बाद एक नए रूप में मंदिर का स्वरूप जगमगा उठेगा, जिसका इंतजार अब सभी श्रद्धालुओं को है।

साभार-हिस

Share this news

About desk

Check Also

ममता राज में भ्रष्टाचार-कुशासन के कारण बंगाल का विकास रूक गया है : जेपी नड्डा

बहरमपुर, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रदेश की मुख्यमंत्री और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *