Home / National / राज्यसभा चुनाव : झामुमो की महिला मोर्चा की केंद्रीय अध्यक्ष राज्यसभा उम्मीदवार घोषित

राज्यसभा चुनाव : झामुमो की महिला मोर्चा की केंद्रीय अध्यक्ष राज्यसभा उम्मीदवार घोषित

रांची, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने राज्यसभा चुनाव के लिए राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष महुआ माजी को उम्मीदवार बनाया है। इसकी घोषणा सोमवार को झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की। वह कांके रोड स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव को लेकर दिल्ली प्रवास के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। इस दौरान उनके साथ भी राज्यसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों के नामों पर विचार विमर्श हुआ था। उन्होंने कहा कि दिल्ली से रांची आने के बाद उन्होंने पार्टी सुप्रीमो सह पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन से सोनिया गांधी की बातों से अवगत कराया और पूरी जानकारी दी। इसके बाद नेताओं से विचार विमर्श के बाद महुआ माजी के नाम की घोषणा की गयी है।

महुआ माजी वर्तमान में झामुमो महिला मोर्चा की केंद्रीय अध्यक्ष हैं। वह अक्टूबर 2014 में झामुमो में शामिल हुई थीं। इसके बाद 2014 में झामुमो से विधानसभा का चुनाव भी लड़ा लेकिन वह हार गयीं। 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव में भी वह लड़ी लेकिन फिर हार गयी। वह वर्ष 2011 से लेकर 2014 तक राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष थीं। महुआ माजी के दो बेटे, दो बहू और एक पोती है। वह रांची के थड़पखना में रहती हैं। उनके पति सुबोध माजी बिजनसमैन हैं। राज्यसभा उम्मीदवार बनाये जाने के बाद महुआ माजी ने कहा कि मैं उच्च सदन में झारखंड की आवाज बनूंगी और यहां के लोगों की सेवा करूंगी। महुआ माजी झामुमो से जुड़ने के बाद पार्टी में लगातार सक्रिय रही हैं। पिछले विधानसभा चुनाव 2019 में वह काफी कम मतों से चुनाव हारी। हालांकि वह पार्टी के कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती रही हैं।
साभार-हिस

Share this news

About desk

Check Also

ममता राज में भ्रष्टाचार-कुशासन के कारण बंगाल का विकास रूक गया है : जेपी नड्डा

बहरमपुर, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रदेश की मुख्यमंत्री और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *