Home / Entertainment / राशिफल- जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

राशिफल- जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

ॐ शं शनैश्चराय नमः

वैदिक पंचांग

दिनांक – 29 जुलाई 2023

दिन – शनिवार

विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)

शक संवत -1945

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – वर्षा ॠतु

मास – अधिक श्रावण

पक्ष – शुक्ल

तिथि – एकादशी दोपहर 01:05 तक तत्पश्चात द्वादशी

नक्षत्र – जेष्ठा रात्रि 11:35 तक तत्पश्चात मूल

योग – ब्रह्म सुबह 09:34 तक तत्पश्चात इन्द्र

राहुकाल – सुबह 09:28 से सुबह 11:07 तक

सूर्योदय-06:12

सूर्यास्त- 19:18

दिशाशूल- पूर्व दिशा में

व्रत पर्व विवरण – पद्मिनी (कमला) एकादशी

विशेष- *हर एकादशी को श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख शांति बनी रहती है l    राम रामेति रामेति । रमे रामे मनोरमे ।। सहस्त्र नाम त तुल्यं । राम नाम वरानने।।

आज एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से विष्णु सहस्रनाम के जप के समान पुण्य प्राप्त होता है l

एकादशी के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए।

एकादशी को चावल व साबूदाना खाना वर्जित है। एकादशी को शिम्बी (सेम) ना खाएं अन्यथा पुत्र का नाश होता है।

जो दोनों पक्षों की एकादशियों को आँवले के रस का प्रयोग कर स्नान करते हैं, उनके पाप नष्ट हो जाते हैं।

ब्रह्म पुराण के 118 वें अध्याय में शनिदेव कहते हैं- ‘मेरे दिन अर्थात् शनिवार को जो मनुष्य नियमित रूप से पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उनके सब कार्य सिद्ध होंगे तथा मुझसे उनको कोई पीड़ा नहीं होगी। जो शनिवार को प्रातःकाल उठकर पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उन्हें ग्रहजन्य पीड़ा नहीं होगी।’ (ब्रह्म पुराण’)

शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष का दोनों हाथों से स्पर्श करते हुए ‘ॐ नमः शिवाय।’ का 108 बार जप करने से दुःख, कठिनाई एवं ग्रहदोषों का प्रभाव शांत हो जाता है। (ब्रह्म पुराण’)

हर शनिवार को पीपल की जड़ में जल चढ़ाने और दीपक जलाने से अनेक प्रकार के कष्टों का निवारण होता है ।(पद्म पुराण)

वैदिक पंचांग

पद्मिनी (कमला) एकादशी

➡️ 28 जुलाई 2023 शुक्रवार को दोपहर 02:51 से 29 जुलाई, शनिवार को दोपहर 01:05 तक एकादशी है।*

विशेष – 29 जुलाई, शनिवार को एकादशी का व्रत उपवास रखें।

पद्मिनी (कमला) एकादशी ( पापनाशक तथा भक्ति, युक्ति व समस्त तीर्थों म यज्ञों का फलप्रदायक व्रत)

वैदिक पंचांग

आर्थिक फायदा और कर्जा मुक्ति

आर्थिक फायदा नहीं होता है तो दुकान पे जाने से पहले झंडु (गेंदे के फूल/मेरी गोल्ड) के फूल की कुछ पंखुड़ियाँ, हल्दी और चंदन में घिस कर तिलक करें गुरुमंत्र का जप करें फिर दुकान पे जायें तो कोई ग्राहक खाली हाथ नहीं जायेगा, आर्थिक लाभ बढ़ेगा*

गजेन्द्र मोक्ष का पाठ करके जायें, कर्जा है तो उतरजायेगा

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 29 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। 2 और 9 आपस में मिलकर 11 होते हैं। 11 की संख्या आपस में मिलकर 2 होती है इस तरह आपका मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है।

आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं।

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

कैसा रहेगा यह वर्ष

स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी।

आज का राशिफल

दिनांक : 29 जुलाई 2023

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज के दिन आपका गुस्सा आस पास रहने वालों को सहज नही बैठने देगा। सेहत में कोई न कोई समस्या बनी रहेगी जिससे कार्य करने के लिये पूरी तरह तैयार नही रहेंगे अधिकांश कार्य अन्य के भरोसे करना पड़ेगा लेकिन मन के अनुसार ना होने पर गुस्सा आएगा। धन की आमद भी आज अन्य दिनों की अपेक्षा कम ही रहेगी। बिक्री केवल उधारी की शर्त पर होने के कारण व्यवसायी वर्ग विशेष रूप से उधारी के लेनदेन के कारण दुविधा में रहेंगे धन की आमद के लिये जोर जबरदस्ती ना करें अन्यथा आगे के लिये संबंध खराब होंगे। घर के सदस्य अथवा मित्र परिचित आपसे भयभीत होने के कारण मदद करने में भी संकोच करेंगे लेकिन आप इसे गलत नजरिये से देखेंगे।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज का दिन आपके लिये सामान्य से अधिक शुभ रहेगा। आज आप जिस भी कार्य को करने का मन बनायेगे, आस पास वाले लोग उसके विपरीत राय देंगे। हानि के भय से मन असमंजस में रहेगा, लेकिन आज आप जो भी निर्णय अथवा कार्य करेंगे, उसका परिणाम आपके अनुकूल ही रहेगा। भले सफलता देर से ही मिले। कार्य क्षेत्र पर धन की आमद आशा से कम होगी पर होगी जरूर। उधारी के व्यवहार भूल कर भी ना करें अन्यथा बाद में लेन देन को लेकर निश्चित कलह होगी। घर का वातावरण पहले से शांत रहेगा, लेकिन महिलाओं का स्वभाव रहस्यमयी रहेगा। पल में प्रसन्न अगले ही पल लड़ाई कर बैठेंगी। कमर अथवा कंधे में दर्द की शिकायत शारीरिक अकड़न से परेशानी हो सकती है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन खर्चीला साबित होगा। घर अथवा कार्य क्षेत्र पर ना चाहते हुए भी आवश्यकता से अधिक खर्च करना पड़ेगा। लेकिन बाद में इससे शांति और संतोष भी अनुभव करेंगे। परिजन अपनी अनैतिक मांगों को लेकर मध्यान तक परेशान करेंगे। पूरी होने पर ही सब्र आएगा। कार्य क्षेत्र का भी यही हाल रहेगा सहकर्मियों को प्रसन्न रखने के साथ व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा में बने रहने के लिये अतिरिक्त खर्च करना पड़ेगा। धन की आमद खर्च से कम रहने के कारण आर्थिक उलझनों का सामना करना पड़ेगा। सेहत भी आज ज्यादा ठीक नहीं रहेगी। जुखाम, बुखार, सरदर्द की शिकायत हो सकती है। यात्रा से बचें अन्यथा स्थिति गंभीर होगी। बुजुर्गों को संतुष्ट नही कर पाएंगे।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन आपको राहत प्रदान करेगा। बुद्धि विवेक का विकास होगा। समाज में आपकी अलग पहचान बनेगी। किसी से काम निकालना भी आसान होगा, लेकिन घर का वातावरण इसके एक दम विपरीत रहेगा। परिजनों को सही सलाह देना भी कलह को निमंत्रण देने जैसा रहेगा। परिजन आपको केवल स्वार्थ पूर्ति के लिये ही याद करेंगे। अन्य समय अपने मन की चलाएंगे। कार्य क्षेत्र पर आज आप अपनी बुद्धि और चालाकी से अन्य के लाभ को अपने पक्ष में कर सकेंगे। कुछ दिनों से चल रही मंदी में कमी आएगी। धन की आमद फिर भी सही समय पर ना होने से आर्थिक कमी बनी रहेगी। संध्या के समय धन भर की थकान मनोरंजन से कम होगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन प्रतिकूल रहेगा। आज आपको वाणी और व्यवहार संयमित रखने की सलाह है। जिसे आप अपना हितैषी समझकर व्यक्तिगत सुख दुख में शामिल करेंगे वही आपके साथ धोखा करेगा, जिसके परिणाम स्वरूप आपसी संबंधों में खटास आएगी। महिलाएं विशेषकर बेतुकी बयानबाजी से बचें अन्यथा अन्य की गलती का आरोप भी आपके ऊपर आएगा। नौकरी पेशा लोगों से अपने को श्रेष्ठ दिखाने के चक्कर मे बड़ी चूक हो सकती है सतर्क रहें। व्यवसायी वर्ग को भविष्य के लिये बड़ा सौदा मिलने की संभावना है। किसी अपरिचित से भी विवेक से पेश आये आज अनजान लोगों से ही लाभ आसार है। संतानों की पढ़ाई को लेकर चिंता होगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन भाग दौड़ वाला रहेगा, लेकिन परिश्रम का फल किसी न किसी रूप में शुभ ही मिलेगा। दिन के आरंभ से मन मे व्यवसाय वृद्धि को लेकर तरह तरह के विचार आएंगे मध्यान तक इसी उधेड़बुन में लगे रहेंगे, लेकिन लाभ आज अकस्मात और जहां से सोचा नहीं वहां से होगा। नौकरी पेशाओं को गलत आचरण के कारण किसी से अपमानजनक शब्द सुनने पड़ेंगे। फिर भी स्वयं में सुधार करने की जगह प्रतिशोध लेने के लिए तैयार रहेंगे। संध्या का समय धन लाभ कराएगा। अकस्मात आय होने से आश्चर्य चकित और प्रसन्न रहेंगे। आज किसी को ना चाहकर परिजनों के विरोध के बाद भी आर्थिक अथवा अन्य रूप से मदद करनी पड़ेगी लेकिन अपना बजट ना बिगड़े इसका ध्यान रहे। सेहत में संध्या बाद गिरावट आएगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज के दिन आपका व्यवहार अन्य लोगों के प्रति लापरवाह रहेगा। आज आप अपने मे ही मगन रहेंगे। आवश्यक घरेलू कार्यो को भी बिना कलह के नहीं करेंगे। कार्य क्षेत्र पर भी ऐसा ही व्यवहार रहेगा। धन लाभ के लिये लंबा इंतजार करना पड़ेगा। उसके बाद भी आवश्यकता से बहुत कम होगा। आज आपको अन्य लोगों की बुराइयां सुनने और करने में आनंद आएगा। दो पक्षों के झगड़े को सुलझाने की जगह मूकदर्शक बन आनंद लेंगे। संध्या के समय अपनी अव्यवस्थित दिनचर्या से भी संतोष ही करेंगे। विपरीत लिंगियों से सतर्क रहें लांक्षन लगने का भय है। खर्च आज कम ही रहेंगे।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन आपके लिये शुभ फलदायी रहेगा। आज आपको घर एवं बाहर अन्य दिनों की तुलना में कम परिश्रम करना पड़ेगा। धन की आमद तो आज अनिश्चित रहेगी, लेकिन सार्वजिनक क्षेत्र पर मान सम्मान में वृद्धि अवश्य होगी। महिलाएं घरेलू कार्यो को जल्दी पूरा कर बाहर घूमने की योजना में रहेंगी, लेकिन कोई ने काम आने से समय नहीं मिल सकेगा। काम-धंधा सामान्य रहेगा। धन प्राप्ति की संभावना बनते बनते आगे के लिये टलेगी। लेकिन आवश्यकता पूर्ति लायक हो ही जाएगी। आज मन चंचल भी रहेगा। संगीत कला आदि में रुचि दिखाएंगे। धर्म कर्म करते समय मन एकाग्र नही रहेगा। बाहरी आकर्षण के बाद भी घरेलू वातावरण में अधिक सहज अनुभव करेंगे।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन विपरीत फलदायी रहेगा। जल्दबाजी में कोई कार्य ना करें अन्यथा हानि निश्चित है। दिन के आरंभ में स्वभाव में रूखापन रहेगा। किसी की सरल बातो का जवाब उल्टा देकर वातावरण स्वयं ही खराब करेंगे। सेहत में भी थोड़ी बहुत नरमी रहने के कारण कार्यो को मन से नहीं करेंगे। कार्य व्यवसाय पर आज धन संबंधित कारणों से कोई नई परेशानी खड़ी होगी। आज इसके सुलझने के आसार कम ही है। सामाजिक जीवन सामान्य रहेगा स्वार्थ हेतु ही व्यवहार करेंगे। परोपकार की भावना आज कम ही रहेगी। नौकरी पेशाओं को आकस्मिक यात्रा करनी पड़ सकती है। वाहन से सावधान रहें खराब होने अथवा चोटादि का भय है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज के दिन आपका सार्वजनिक जीवन बेहतर बनेगा, लेकिन दिखावे की मानसिकता रहने के कारण आवश्यकता से अधिक खर्च करेंगे, जिसके फलस्वरूप बजट प्रभावित होगा। सेहत आज सामान्य रहेगी, लेकिन पुराने रक्त अथवा चर्म रोग की समस्या फिर से बन सकती है। कार्य व्यवसाय को लेकर आज थोड़े लापरवाह रहेंगे, लेकिन मध्यान बाद धन की आवश्यकता पड़ने पर स्वभाव में गंभीरता आ जायेगी। आज समय पर कोई काम।नही आएगा धन के व्यवहार ना चाहकर भी करने पड़ेंगे। घर मे वातावरण शांत रहेगा महिलाए प्रतिस्पर्धा के कारण स्वयं को अन्य से निम्न आंकने पर दुखी होंगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज के दिन आप मध्यान तक किसी बहु प्रतीक्षित कार्यो को लेकर उलझन में रहेंगे। स्वभाव में व्यवहारिकता थोड़ी कम रहेगी, जिसके कारण अपने कार्य निकालने में परेशानी आएगी। आज आपको सभी से मीठा व्यवहार करने की सलाह है, तभी कामना पूर्ति सम्भव है अन्यथा बाद में पछताना पड़ेगा। संध्या के बाद का समय कार्य सिद्धि वाला है धन की थोड़ी बहुत आमद थोड़े प्रयास से अवश्य हो जाएगी। इसको बढ़ाने के लिये स्वभाव में मिठास रखें। कार्य क्षेत्र पर अधिकारी वर्ग आपके ऊपर भरोसा रखेंगे, लेकिन अतिरिक्त कार्य भी सौप कर दुविधा में डालेंगे। घर के सदस्यों की कम ही बनेगी एक दूसरे की गलतियां निकालेंगे आरोग्य बना रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन बीते कल से ठीक रहेगा। मन आध्यात्मिक कार्यो में रुचि लेगा कार्य करते हुए भी मन ही मन धार्मिक विचार चलते रहेंगे। परिवार के सदस्यों में किसी ना किसी बात को लेकर पहले मतभेद होंगे। बाद में मजबूरी में अथवा तालमेल बनाये रखने के लिये एकमत हो जाएंगे, लेकिन संतानों को लेकर कोई न कोई परेशानी बनी ही रहेगी। कार्य व्यवसाय में आज ज्यादा लाभ की संभावना ना रखें अन्यथा बाद में निराश होने पड़ेगा। खर्च निकालने के लिये भी किसी का मुह ताकना पड़ेगा। नौकरी वाले जातकों का अधिकारी वर्ग पर क्रोध बढ़ेगा। धन की आमद ना के बराबर रहेगी। फिर भी संभव हो तो किसी से उधार के व्यवहार ना ही करें। मानसिक अशांति को छोड़ सेहत में सुधार आएगा।

Share this news

About desk

Check Also

एक इवेंट में पैपराजी की हरकत देख भड़के रणबीर कपूर, वीडियो वायरल

मुंबई ,अभिनेता रणबीर कपूर इस समय नितेश तिवारी निर्देशित फिल्म ‘रामायण’ के कारण सुर्खियों में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *