Home / Uncategorized / गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 554 अंक लुढ़का

गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 554 अंक लुढ़का

नई दिल्ली, हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ। कारोबार के अंत में बॉम्बे स्टॉक एकसचेंज (बीएसई) का सेक्स 554.05 अंक यानी 0.90 फीसदी टूटकर 60,754.86 के स्तर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 195.05 अंक यानी 1.07 फीसदी गिरकर 18,113.05 के स्तर पर बंद हुआ।

इससे पहले शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी। बीएसई का सेंसेक्स 119 अंक की तेजी के साथ 61,428 के स्तर पर खुला था। एनएसई के निफ्टी ने 36 अंक उछलकर 18,344 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की। 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स ने कारोबार के दौरान 61,475 का ऊपरी और 60,662 का निचला स्तर बनाया। इसके 30 शेयरों में 5 शेयर बढ़त और 25 गिरावट में बंद हुए।
सेंसेक्स में सबसे ज्यादा एक्सिस बैंक के शेयर में 1.87 फीसदी की बढ़त रही। अन्य बढ़ने वाले शेयरों में डॉ. रेड्डी, नेस्ले, टाइटन, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और कोटक बैंक शामिल हैं। इसके साथ ही टाटा स्टील, टीसीएस, एनटीपीसी, इंडसइंड बैंक, एयरटेल के शेयर गिरावट में रहे। गिरने वाले अन्य प्रमुख शेयरों में रिलायंस, इंफोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा और विप्रो शामिल रहे। उधर, निफ्टी ने 18,350 का ऊपरी और 18,085 का निचला स्तर बनाया था। इसके 50 शेयरों में से 6 शेयर बढ़त में और 44 शेयर गिरावट में बंद हुए।
उल्लेखनीय है कि हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार हरे निशान पर खुलकर दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद अंत में बढ़त के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 86 अंक की तेजी के साथ 61,309 के स्तर पर बंद हुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 52 अंक की बढ़त के साथ 18,300 के स्तर के पार पहुंचकर 18,308 के स्तर पर बंद हुआ था।
साभार-हिस

Share this news

About desk

Check Also

ODISHA CM MAJHI इको और एडवेंचर टूरिज्म के लिए ओडिशा बने आदर्श गंतव्य : मोदी कहा- प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक धरोहर और अपार संभावनाओं से भरपूर है राज्य भुवनेश्वर। ओडिशा राज्य प्राकृतिक सौंदर्य, समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और पर्यटन की असीम संभावनाओं के लिए प्रसिद्ध है। लगभग 30% क्षेत्र में फैले घने वन, 500 किलोमीटर से अधिक लंबा तटीय क्षेत्र और विश्व धरोहर में शामिल जगन्नाथ मंदिर और कोणार्क सूर्य मंदिर जैसे ऐतिहासिक स्थल इसे इको और एडवेंचर टूरिज्म का आदर्श गंतव्य बनाते हैं। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर स्थित जनता मैदान में उत्कर्ष ओडिशा : मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव 2025 का उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इको टूरिज्म को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए कहा कि यह राज्य हर प्रकार के अनुभव के लिए बेहतरीन डेस्टिनेशन है। राज्य सरकार और निजी क्षेत्र को मिलकर इस क्षेत्र में काम करना चाहिए ताकि एक नई पर्यटन क्रांति की शुरुआत हो सके। इको और एडवेंचर टूरिज्म की संभावनाएं ओडिशा का विविध भौगोलिक परिदृश्य इसे इको और एडवेंचर टूरिज्म के लिए आदर्श बनाता है। उल्लेखनीय है कि चिलिका झील, सिमिलिपाल नेशनल पार्क, भीतरकनिका नेशनल पार्क और सातकोसिया अभ्यारण्य जैसे स्थानों पर इको टूरिज्म की अनंत संभावनाएं हैं। ट्रैकिंग, बर्ड वॉचिंग, बोटिंग और जंगल सफारी जैसे एडवेंचर एक्टिविटीज के लिए यह स्थान उपयुक्त हैं। तटीय क्षेत्र में पुरी और चांदीपुर जैसे समुद्री तट पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। इसके अलावा, समुद्री खेल गतिविधियों के विकास की भी बड़ी संभावनाएं हैं। सांस्कृतिक धरोहर की खासियत जगन्नाथ पुरी मंदिर, कोणार्क सूर्य मंदिर और लिंगराज मंदिर जैसे ऐतिहासिक धरोहरों के कारण ओडिशा सांस्कृतिक पर्यटन का भी प्रमुख केंद्र है। मोदी ने कहा कि हाल ही में जी20 सम्मेलन में कोणार्क मंदिर के पहिए की प्रस्तुति ने वैश्विक मंच पर राज्य की सांस्कृतिक पहचान को और मजबूत किया है। सरकार और निजी क्षेत्र की भूमिका उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। निजी क्षेत्र को भी इस दिशा में निवेश के लिए आगे आना चाहिए, ताकि आधुनिक सुविधाओं के साथ पर्यावरण-संवेदनशील पर्यटन स्थलों का विकास किया जा सके। इको-फ्रेंडली रिसॉर्ट्स, एडवेंचर कैंप्स और पर्यटन गाइड सेवाओं का विकास इस दिशा में महत्वपूर्ण होगा। पर्यावरण संरक्षण के साथ विकास की पहल इको टूरिज्म के विकास से न केवल राज्य की अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा, बल्कि स्थानीय समुदायों को भी रोजगार के अवसर मिलेंगे। यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि इको और एडवेंचर टूरिज्म का विकास राज्य की पहचान को वैश्विक स्तर पर मजबूत करेगा। राज्य की सांस्कृतिक धरोहर और प्राकृतिक संसाधन इसे एक आदर्श पर्यटन स्थल बनाते हैं। यदि राज्य सरकार और निजी क्षेत्र मिलकर इस दिशा में काम करें, तो न केवल राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और सांस्कृतिक धरोहरों के संवर्धन में भी योगदान होगा।

ओडिशा में सभी 30 जिलों में उद्योग स्थापना के लिए पार्क बनेंगे

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने की घोषणा भुवनेश्वर। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने भुवनेश्वर के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *