Home / Sports / एफआईएच हॉकी प्रो लीग (महिला) : ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम को 2-1 से हाराया

एफआईएच हॉकी प्रो लीग (महिला) : ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम को 2-1 से हाराया

लंदन। भारतीय महिला हॉकी टीम को रविवार को लंदन के ली वैली हॉकी एंड टेनिस सेंटर में एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2024-25 (महिला) मैच में ऑस्ट्रेलिया महिला हॉकी टीम ने 2-1 से हरा दिया। भारतीय टीम के लिए एकमात्र गोल वैष्णवी विट्ठल फाल्के (3वें मिनट) ने किया, जबकि ऑस्ट्रेलिया के लिए एमी लॉटन (37वें मिनट) और लेक्सी पिकरिंग (60वें मिनट) ने गोल किए।

मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने शुरुआत अच्छी की और तीसरे मिनट में ही पहला गोल करके 1-0 आगे हो गई। भारत ने दबाव बनाना जारी रखा और लगातार आक्रमण किया। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे क्वार्टर में अपने प्रदर्शन में सुधार किया और गोल करने के अच्छे मौके बनाने शुरू किए। दोनों टीमों ने गेंद पर कब्ज़ा जमाया और मिडफील्ड में एक-दूसरे से भिड़ंत की, लेकिन दोनों ओर से कोई गोल नहीं आया।

तीसरे क्वार्टर में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा रहा और उसने भारतीय डिफेंस के लिए मुश्किलें खड़ी कर दीं। खेल के 37वें मिनट में ऑस्ट्रेलिया की एमी लॉटन के शानदार गोल की बदौलत वे बराबरी करने में सफल रहीं। मैच के अंतिम क्वार्टर में दोनों टीमें बराबरी पर थीं। भारतीय टीम को कई पेनाल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन उसे भुना नहीं पाए। मैच खत्म होने में 34 सेकंड बचे थे कि ऑस्ट्रेलिया ने पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर मैच में 2-1 से जीत दर्ज की। भारतीय महिला हॉकी टीम का अगला मैच 17 जून को अर्जेंटीना से होगा।
साभार – हिस

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

एशियाई खेल 2026 और अन्य आयोजनों के लिए खेल मंत्रालय ने जारी किये चयन मानदंड

नई दिल्ली। खेल मंत्रालय ने एशियाई खेल 2026 और अन्य बहु-खेल आयोजनों में खिलाड़ियों और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *